राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की रोहतक जिला प्रभारी मनीषा जी व अनु जी आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रोहतक बाई पास रोड पर स्थित गौ शाला में गए व वहाँ जाकर गऊओं को चारा खिलाया व गऊ शाला में गुप्त दान दिया। मनीषा जी व अनु जी ने पास ही रहने वाले गरीब लोगों में फल दान भी दिया।
संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने रोहतक प्रभारी मनीषा जी व उपाध्यक्ष अनु जी के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए की दिल मे दया की भावना हो और कुछ करने का जज्बा हो तो ये छोटे छोटे कार्य भी जरुरतमंद लोगों को सुकून देते हैं और बेजुबान प्राणियों की सहायता करते हैं।
