Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सस्ता होगा लोन, SBI Bank ने MCLR में की कटौती, जानिए नई ब्याज दरें

सस्ता होगा लोन, SBI Bank ने MCLR में की कटौती, जानिए नई ब्याज दरें

faridabadnews24By faridabadnews24July 8, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली – देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने तीन माह तक की अवधि वाली अपनी एमसीएलआर (MCLR)में 5 से 10 आधार अकों की कटौती की घोषणा की है। घटी हुई दरें 10 जुलाई 2020 से लागू हो जाएंगी। एसबीआई ने कहा कि यह कदम लोगों के नकदी संकट को कम करने और मांग को पुनर्जीवित करने के लिए उठाया गया है।

एसबीआई ने इस तरह लगातार 14 वीं बार अपनी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में कटौती की है। इस कटौती से एसबीआई की तीन महीने तक की अवधि के लिए एमसीएलआर घटकर 6.65 फीसद पर आ गई है। इससे पहले पिछले महीने एसबीआई ने अपनी एमसीएलआर में कटौती की थी। एसबीआई ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 0.25 फीसद की कटौती की थी। यह कटौती 10 जून 2020 से लागू हुई थी।

इससे पहले मंगलवार को निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर दरों में तत्काल प्रभाव के साथ कटौती की थी। बैंक ने सभी अवधि की MCLR में 0.20 फीसद की कटौती की है। ब्याज दर में की गई इस कटौती के बाद बैंक की MCLR अब 7.10 फीसद से 7.65 फीसद के बीच आ गई है। बैंक की एक दिन की MCLR 7.10 फीसद, एक माह की MCLR 7.15 फीसद, एक साल की MCLR 7.45 फीसद और तीन साल की एमसीएलआर 7.65 फीसद हो गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने भी सोमवार को MCLR में क्रमशः 0.10 फीसद और 0.20 फीसद की कटौती का एलान किया था। ब्याज दरों में यह कटौती सात जुलाई से प्रभावी हो गई है। केनरा बैंक ने एक साल के MCLR को 7.65 फीसद से घटाकर 7.55 फीसद कर दिया है। गौरतलब है कि आरबीआई (RBI) द्वारा बैंकों को लिक्विडिटी उपलब्ध कराने के लिए पिछले दो मौकों पर रेपो रेट में कटौती की गई थी।

faridabadnews24 know new interest rates Loan will be cheaper SBI Bank cuts MCLR
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.