युवा जजपा नेता संजय डागर अलावलपुर ने कहा है कि जिले के कुछ बड़े पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की बिल्कुल नहीं सुनते हैं कोई कार्यकर्ता किसी बड़े अधिकारी के पास जाता है तो वे उससे बात भी नहीं करते हैं और ना ही उसकी पूरी समस्या सुनते हैं पुलिस अधिकारियों को जबकि पता होना चाहिए कि प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन है हम ऐसे पुलिस अधिकारियों की शीघ्र ही प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से शिकायत करेंगे हम इस संदर्भ में कहेंगे कि पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की बिल्कुल नहीं सुनते हैं उनको यह फर्ज है कि वह सभी की समस्याएं सुने हैं परंतु ऐसा नहीं है यह बातें युवा नेता ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहीं
