राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोड़ा जी से हुई बातचीत के बाद अम्बिका शर्मा जी ने pubg गेम को बंद करने पर सरकार से गुहार लगाई है।शीतल अरोड़ा जी ने राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी को बताया कि इस pubg गेम से हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य बहुत खराब हो रहा है जैसा कि कई बार देखा गया है कई नोजवान युवा लड़के व लड़कियाँ इस गेम को खेलते हुए अपना आपा इस तरह से खो बैठते है कि उन्हें आत्महत्या करने से डर भी नहीं लगता और आत्महत्या कर लेते है।इस गेम से लोगों पर काफी गलत प्रभाव पड़ रहा है।इसलिए शीतल अरोडा ने सरकार से गुहार लगाई है कि pubg गेम को भी बंद करदेना चाहिए।ताकि लोगों का भविष्य सुरक्षित हो जाए और हमारी युवा पीढ़ी भी सुरक्षित रहे।
