आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के
नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता के निवास स्थान पर उनसे मिलने पहुंचे और फरीदाबाद की नई टीम के गठन को लेकर उन्हें बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया। श्री गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी दिल्ली में काम कर रही है, उसी प्रकार हरियाणा में भी पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को जनता के बीच ले जाना होगा। लोगों को बताना होगा कि किस प्रकार आप पार्टी दिल्ली में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी एवं बिजली की सुविधाएं मुहैया करा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करने की अपील की, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके। इस अवसर पर आप पार्टी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने श्री गुप्ता को भरोसा दिलाया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रसार करेगी और अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत संगठन तैयार करेगी। श्री भड़ाना ने विश्वास दिलाया कि वो नई ऊर्जा एवं जोश के साथ पार्टी के हित में काम करेेंगे और आने वाले समय में पार्टी को प्रदेश में टॉप पर पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उनको दी है, वह उसका पूरी ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ पालन करेंगे। इस मौके पर उनक साथ आप कार्यकर्ता बृजेश नागर सचिव, सुनील ग्रोवर प्रवक्ता, नरेंद्र सरोहा उपाध्यक्ष, सुबोध शर्मा प्रवक्ता, तेजवंत सिंह उर्फ बिट्टू संयोजक बडख़ल विधानसभा, रघुवर दयाल उपाध्यक्ष, विनय यादव प्रवक्ता, राजकुमार अध्यक्ष पूर्वांचल प्रकोष्ठ, एडवोकेट डी के वर्मा उपाध्यक्ष, एडवोकेट डी एस चावला संयुक्त सचिव, राजन गुप्ता कोषाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। सभी ने सांसद श्री गुप्ता को विश्वास दिलाया कि हम सब एकजुट होकर पार्टी के लिए रात दिन काम करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
