Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीएम केजरीवाल ने किया अनुरोध, कहा- नहीं हो आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं

पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीएम केजरीवाल ने किया अनुरोध, कहा- नहीं हो आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली – कोरोना काल में युवाओं का भविष्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) समेत अन्य केंद्र सरकार की अन्य यूनिवर्सिटी के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं रद की जाएं, ताकि छात्रों में परीक्षाओं को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो सके।

पीएम से व्‍यक्‍तिगत रूप से हस्‍तक्षेप करने की मांग

अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमारे युवाओं के लिए मैं प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और दिल्ली यूनिवर्सिटी और अन्य केंद्रीय सरकार के यूनिवर्सिटी की आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद करने की मांग करता हूं। उन्होंने पत्र में कहा है कि मैं युवाओं के भविष्य को बचाने का आग्रह करता हूं।

यूजीसी के निर्देश का भी किया जिक्र

केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को दिशानिर्देश दिया है कि आखिरी सेमेस्टर के छात्रों की लिखित ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जाएं। इन दिशानिर्देशों के कारण आज पूरे देश के लाखों युवाओं, अध्यापकों और अभिभावकों में बहुत रोष है। सबका मानना है कि ये निर्णय गलत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

आइआइटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि आइआइटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी देश की नामी यूनिवर्सिटी ने पहले ही आखिरी सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर डिग्री दे दी हैं तो अन्य सभी यूनिवर्सिटी भी डिग्री क्यों नहीं दे सकते? साथ ही उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया में बड़े-बड़े देशों की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज ने भी कोरोना के दौर में आंतरिक मूल्यांकन के जरिए बच्चों को डिग्री दी हैं।

बता दें कि कोरोना के मामले दिल्‍ली में लगातार बढ़़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सरकार सभी से एहतियात बरतने को कह रही है। इसी कड़ी में सरकार परीक्षा नहीं कराने की मांग कर रही है

CM Kejriwal requested by writing a letter to PM Modi faridabadnews24 said- no last semester examinations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.