Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 12वीं सीबीएसई परीक्षा का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का

12वीं सीबीएसई परीक्षा का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबादः (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा )  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सीबीएसई की कक्षा 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। परीक्षा में स्कूल के तीनों स्ट्रीमस् के कुल 64 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में रशिका त्यागी ने 87.8 प्रतिशत, जहानवी ने 85 प्रतिशत, तन्नु भाटी ने 82.2 प्रतिशत, गरिमा ने 80.4 एवं धनिशा ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर दीपक यादव, शमी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल एवं प्रधानाचार्य  कुलविंदर कौर, योगेश चौहान एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खुशी जाहिर करते हुए चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि स्कूल के द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है और इसके लिए स्कूल का मेहनती, कुशल और अनुभवी अध्यापक और स्टॉफ मेंबर बधाई के पात्र हैं। यादव ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा मिलने वाले सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास की और शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। वे सभी छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर दीपक ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल स्टॉफ को देते हुए यह आश्वासन दिया कि आगे भी स्कूल के परीक्षा परिणामों को शत-प्रतिशत पर सुनिश्चित किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि उनका हमेशा से ही यह लक्ष्य रहा है कि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध हो जिससे छात्रों की प्रतिभा का संपूर्ण सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल चालू नहीं हैं लेकिन छात्रों को ऑनलाइन क्लॉस के जरिए इस आपदा से निपटा जा रहा है। स्कूल पूरी तरह से नए सत्र के लिए तैयार है और उन्हें आशा है कि जल्द ही कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल अपने पूरे पोटेंशियल के साथ शुरू होंगे। श्री यादव ने कहा कि इसके साथ ही पिछले अन्य वर्षों की भांति भी छात्राओं के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए छात्रवृति और मुफ्त एडमीशन की सुविधा रखी गई है, इसके अतिरिक्त भी स्कूल मैनेजमेंट कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। साथ ही मेरिट प्राप्त छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए अभिभावकों को कुछ और राहत मिल सके। श्री यादव ने कहा कि इस अवसर पर वे सभी स्कूल अध्यापकों, स्टॉफ व अन्य सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद करते हैं और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

faridabadnews24 Vidyasagar International School results in 100% result of 12th CBSE examination
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.