Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन 5 चीजों से बढ़ाएं इम्यूनिटी, मॉनसून में बढ़ जाता फ्लू का खतरा

इन 5 चीजों से बढ़ाएं इम्यूनिटी, मॉनसून में बढ़ जाता फ्लू का खतरा

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2020No Comments2 Mins Read

बरसात के मौसम में फ्लू और संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. किसी भी तरह के संक्रमण या वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी जरूरी है. आइए जानते हैं कि डाइट में किन चीजों शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.

लेमन ग्रास- लेमन ग्रास के औषधीय पौधे के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा. इस पौधे का तेल इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. वायरल फीवर (मौसमी बुखार) और खांसी, सर्दी, जुकाम में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. पेट, आतों और यूरीनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन से यह तुरंत राहत दिलाता है.

अदरक- इम्यून को बूस्ट करने में अदरक भी किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल तत्व बॉडी के इम्यून सिस्टम के लिए बेहतरीन है. आप सब्जियों के अलावा जूस, सूप और चटनी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

हल्दी- हल्दी में एंटी आक्सिडेंट गुण इम्यून को दुरुस्त रखने में कारगर है. एक चम्मच काली मिर्च का चूर्ण, एक छोटी चम्मच हल्दी का चूर्ण और एक चम्मच सौंठ यानी अदरक के पाउडर को एक कप पानी में डालकर गर्म कर लें. जब यह पानी उबलने के बाद आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके पिएं.

तुलसी- तुलसी में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग कर शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देते हैं. एक चम्मच लौंग के चूर्ण और दस से पंद्रह तुलसी के ताजे पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर इतना उबालें जब तक यह सूखकर आधा न रह जाए. इसके बाद इसे छानें और ठंडा करके हर एक घंटे में पिएं. आपको वायरल से जल्द ही आराम मिलेगा.

धनिया- धनिया सेहत का धनी होता है इसलिए यह वायरल बुखार जैसे कई रोगों को खत्म करता है. वायरल के बुखार को खत्म करने के लिए धनिया की चाय बहुत ही असरदार औषधि का काम करती है. मॉनसून के मौसम में इसकी चाय आपको रोज सुबह शाम पीनी चाहिए.

faridabadnews24 the risk of flu increases in monsoon These 5 things increase immunity
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.