फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने सांसें मुहीम से जुड़ते हुए अपने आसपास की महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पौधारोपण की मुहिम में अपने साथ जोड़ा ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने देखा कि हर किसी के पास अपनी खुद की कच्ची जमीन नहीं है लेकिन अपनी खुद की छत सभी के पास है इसलिए ट्रस्ट कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौधारोपण मुहिम में जोड़ा जाए और सभी को अपने घर की छत या छज्जे पर गमले में पौधे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही हर घर में पौधे लगाए जाएं इसलिए ट्रस्ट ने अपने आसपास रहने वाली महिलाओं को छत पर पौधे लगाने की जानकारी दी साथ ही सभी महिलाओं को पौधे वितरित किए गए
