Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नंबर-5 में नाले के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नंबर-5 में नाले के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के लिए जहाँ पूरी दुनिया जूझ रही है, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य हित के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। जनता के स्वास्थ्य के लिए अनेक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही देश व प्रदेश में इस बीमारी से काफी हद तक मरीज ठीक हो रहे हैं।
यह वक्तव्य शनिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नंबर-5 में एक नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए कहे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र स्कूल से लेकर सोहना रोड तक गोछी ड्रेन में पानी की निकासी के लिए इस नाले के निर्माण पर 58 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
यह आगामी 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह कुरुक्षेत्र स्कूल से लेकर सारन चौक तक एक नाला पास हो  गया है, जिस पर 78 लाख रुपए की लागत आएगी, उसका कार्य भी बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस काम के लिए पैसा सैंक्शन हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए जो जनता से वायदा किया है, उस  वायदे को पूरा  किया जा रहा है। चारों तरफ विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए देश व प्रदेश में पूरी तैयारियां कर ली है और प्रदेश में विकास कार्य जो इस बीमारी के कारण हो गए हुए थे, उनको शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के संक्रमण से बचना काफी आसान है।
बस लोगों को थोड़ा सा जागरूक रहना होगा, अगर लोग साफ सफाई, हाथों की सफाई, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग तथा अपना नाक, मुंह व आंख छूने से बचें तो इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी इम्युनिटी मजबूत करने वाली फल सब्जियां व अन्य चीजें खानी चाहिए। बाहर से आने वाली चीजों को अच्छी प्रकार से सैनिटाइज करें तथा घर के अंदर भी तभी जाएं, जब खुद को पूरी तरह से सैनिटाइज कर लें। ऐसी सावधानी बरतें हुए तो कोरोना से बचना भी संभव है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की निगम पार्षद ललिता यादव, महेंद्र सरपंच, सुरेंद्र अग्रवाल, वीर सिंह नैन के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे।
faridabadnews24 Union Minister of State Krishnapal Gurjar laid the foundation stone for the construction of the drain in ward number-5
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.