Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बादल फटने से उत्तराखंड में तबाही, 3 की मौत, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बादल फटने से उत्तराखंड में तबाही, 3 की मौत, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2020No Comments4 Mins Read

नई दिल्ली – मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व सटे राजस्थान में वर्षा में वृद्धि होगी। इन राज्यों में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होगी। शेष राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। जम्मू-कश्मीर में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से गोरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके बाद मुनस्यारी में 5 घर पानी के बहाव में बह गए। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 21 जुलाई से राज्य में बारिश में कमी आएगी।

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, कई लोग लापता

वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई घर गिर गए हैं। पहाड़ से अचानक आए मलबे में कई घर दब गए। साथ ही पानी के बहाव कई लोगों के बहने की भी खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक यहां तीन लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग लापता हैं। मौसम विभाग की मानें तो यहां अगले दो दिनों तक भारी बारिश परेशानी का सबब बन सकती है। रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद यहां मुनस्यारी के टागा गांव और बंगापानी के गेला गांव मे बादल फटने से तबाही मच गई. कई घर देखते ही देखते जमींदोज हो गए। गेला गांव में 3 लोगों के घर के मलबे में दबने से मौत हो गई वहीं, यहां 3 अन्य घायल हो गए।

बारिश से उफना रहीं यूपी की नदियों ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तर प्रदेश में भीषण उमस के बीच कुछ जिलों में रिमझिम तो कुछ जगह झमाझम बादल बरसे। इसके चलते नदियों के बढ़ रहे जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों में आबादी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जोरदार बारिश से बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में रोज बारिश होने का अनुमान लगाया है।कई दिनों से जारी उमस के बीच रविवार सुबह गोंडा और बहराइच में बादलों ने राहत बरसाई। गोंडा में 17 मिमी. और बहराइच में 8 मिमी. बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बहराइच में एल्गिन बांध पर घाघरा खतरे के निशान से 16 सेंमी. ऊपर पहुंच गई जबकि गोंडा में नदी की धारा 9 सेंमी. ऊपर बह रही है। बहराइच में महसी, मिहीपुरवा, कैसरगंज व नानपारा क्षेत्र में तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अयोध्या में भी सरयू जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंबेडकरनगर में घाघरा नदी फिर उफनाने लगी है। हालांकि जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर नीचे है।

बिहार में बाढ़ और वज्रपात से 22 की मौत

बिहार में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ की मौत हो गई। वहीं राज्य में रविवार को तेज बारिश के दौरान व्रजपात से चार महिलाओं समेत 14 लोगों की जान गई है। पूर्णिया जिले के धमदाहा में मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। आकाशीय बिजली का शिकार होने वाले लोगों में पूर्णिया के चार, गया के तीन, बेगूसराय के दो एवं नवादा, सिवान, सहरसा, पूर्वी चंपारण और पटना के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं भारी बारिश की वजह से मुजफ्फरपुर शहर के कई हिस्सों में पानी जमा, लोगों के घरों के अंदर भी पानी घुस गया है।

हरियाणा आज और कल बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिमी मानसून को हरियाणा में आए करीब 20 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बावजूद कई बार मानसून सक्रिय होकर कमजोर पड़ गया। अब मानसूनी हवा सामान्य स्थिति में पहुंच रही है। यही कारण है कि रविवार सुबह प्रदेश में कई स्थानों में बारिश हुई। रविवार को सबसे अधिक हिसार में 36.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह बारिश से तापमान तो कम हुआ साथ दोपहर को आद्रता ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर कई दिनों से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब अनुकूल परिस्थितियों के कारण उत्तरवर्ती हो गया है और मैदानी क्षेत्रों की तरफ सामान्य स्थिति में आ गया है, जो अब श्री गंगानगर, रोहतक, फुरसतगंज, पटना के पास गुजर रही है, मगर मानसूनी टर्फ रेखा का पूर्वी छोर अब भी पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ व हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है। अरब सागर से आने वाली हवाएं करेंगी बारिशडा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसूनी टर्फ मैदानी क्षेत्रों की तरफ आने से अब मानसून सक्रिय हो रहा है। इससे अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाएं 20 व 21 जुलाई को भी हरियाणा राज्य के उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर जिलों में बादल एवं मध्य

3 killed Destruction in Uttarakhand due to cloudburst faridabadnews24 warning of heavy rains in many states
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.