खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में वो पत्नी से ‘डरकर’ घर के काम करते दिख रहे हैं. खेसारी लाल यादव का ये वीडियो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है.
इस वीडियो को करीब एक महीने के भीतर 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दरअसल, यह एक भोजपुरी गाना है जो इन दिनों खूब देखा जा रहा है.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने (BHOJPURI SONG) को चांदनी सिंह और खेसारी पर फिल्माया गया है. हिट मशीन खेसारी लाल यादव कोरोना काल में भी एक के बाद एक गाने लेकर आ रहे हैं.
सावन में भगवान भोलेनाथ और बोलबम पर आधारित कई गाने रिलीज हो चुके हैं. हालांकि, कोरोना वायरस के कारण खेसारी लाल यादव कहीं स्टेज शो नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है. गाने के बोल हैं…. ‘मउगी खेले PUBG’. इस गाने को सोनू सुधाकर ने लिखा है और शंकर सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है.
देखें वायरल हो रहे गाने का वीडियो…
