Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मजबूत प्रदेशाध्यक्ष नाराज नेताओं के लिए खोलेंगे काम के दरवाजे, पढ़ें

मजबूत प्रदेशाध्यक्ष नाराज नेताओं के लिए खोलेंगे काम के दरवाजे, पढ़ें

faridabadnews24By faridabadnews24July 22, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की नियुक्ति को पार्टी के रणनीतिकार बरोदा उपचुनाव से अलग संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के रूप में भी देख रहे हैं। इन रणनीतिकारों का मानना है कि अब पार्टी में वर्षों से जुड़े गैर जाट और उपेक्षित नेताओं को सकारात्मतक पहलू के साथ सम्मान मिलेगा।

धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से खुश हैं उपेक्षित भाजपा नेता

धनखड़ वर्षों से पार्टी संगठन से जुड़े हैं और उन्हेंं पार्टी में निचले स्तर पर काम करने वाले एक-एक कार्यकर्ता की पहचान है। नए प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को उनके नाम और काम से जानते हैं। खासतौर पर धनखड़ पार्टी में उन नाराज नेताओं को भी मुख्य धारा में वापस लाने का राजनीतिक कौशल रखते हैं जो टिकट कटने या चुनाव हारने के बाद पार्टी गतिविधियों से कट गए थे। धनखड़ अपनी शुरूआती वार्ताओं में भी यह कह रहे हैं कि वे पार्टी के नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान देंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद उपेक्षित हुए नेताओं ने भी धनखड़ को दी बधाई

दिल्ली में भाजपा के नेता शुरू से ही इस बात पर अड़े थे कि हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की कमान ऐसे नेता को दी जाए जो सरकार की छाया से अलग संगठन को मजबूती दे सके। इसके अलावा जाट बेल्ट में संगठन को अधिक प्रभावी बना सके। इसके अलावा जो नेताओं को पार्टी की मुख्य धारा से अलग हो गए हैं, उन्हेंं वापस ला सके। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने पुराने दिग्गज नेता ओमप्रकाश धनखड़ के नाम पर मुहर लगाई।

मजबूत प्रदेशाध्यक्ष नाराज नेताओं के लिए खोलेंगे काम के दरवाजे

पार्टी के रणनीतिकारों का यह फैसला शुरूआती दौर में काफी सार्थक साबित हो रहा है। धनखड़ को अध्यक्ष बनने के बाद उन भाजपा नेताओं ने भी बधाई दी है जिनके पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिए थे। इसके अलावा जो नेता चुनाव हार गए थे, उनमें से भी कुछ संगठन की मुख्य धारा से अलग थे। अब ये नेता भी धनखड़ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री विपुल गोयल हो या फिर गुरुग्राम से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल सहित तावडू के पूर्व विधायक तेजपाल तंवर और उनके साथी पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, सभी ने धनखड़ को बधाई प्रेषित की है।

faridabadnews24 Strong state president will open doors of work for angry leaders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.