फरीदाबाद : आयकर विभाग कार्यालय में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन एक्जीक्यूटिव कमेटी में बैठक हुई। बैठक में सीए विपिन शर्मा को इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। सीए विपिन शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों व एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार राजपूत ने विपिन शर्मा को स्वागत किया और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह पूरे तन और मन से संस्था की सेवा करते रहेंगे। शिव पी भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, शशिकांत सिंह को सचिव, सीए मुकुल केदिआ को सचिव कम कोषाध्यक्ष चुना गया। जगदीश अरोड़ा, संजय लखानी, सीए विजय चौधरी, जितेंद्र चावला कार्यकारी सदस्य चुने गए। इस दौरान अमित पुनियानी, चेयरमैन तेजेंद्र भारद्वाज, कनिका गुप्ता, योगेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
