फरीदाबाद : फरीदाबाद के जाने माने पत्रकार भाई सुरेश गौतम की रिपोर्ट कोरोना पाजटिव आने से, फरीदाबाद मीडिया घराने में चिंता ब्याप्त हो गई है। मीडिया जगत के लोगों ने भाई सुरेश गौतम जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सुरेश जी को जुकाम, खांसी एवं फीवर की शिकायत है। जिला अस्पताल ने उपचार उपरांत उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है। समाज के सभी तबकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए निरंतर फोन आ रहे हैं। तथा सभी समाजों के लोग श्री गौतम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डाक्टरों ने उन्हें एकांत एवं पूर्णता आराम करने की सलाह दी है।
