Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्‍द चलेगी मेट्रो रेल फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच, जानें कौन से स्‍टेशन होंगे

जल्‍द चलेगी मेट्रो रेल फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच, जानें कौन से स्‍टेशन होंगे

faridabadnews24By faridabadnews24July 27, 2020No Comments4 Mins Read

नई दिल्ली : हरियाणा के दो बड़े औद्योगिक शहरों फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच मेट्रो रेल का सपना जल्‍द साकार होगा। हरियाणा के इन दो प्रमुख शहरों की मेट्राे रेल कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू करने की प्रक्रिया को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औद्योगिक नगरी के लिए 2015 में यह सबसे पहले बड़ी परियोजना की घोषणा की थी। अब पांच साल बाद इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है।

पिछले साल तैयार की गई डीपीआर से काफी अलग है संशोधित डीपीआर

यह नई डीपीआर पिछले साल मई माह में राज्य सरकार द्वारा बताई गई डीपीआर से अलग है। इसमें काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। इस डीपीआर को लॉकडाउन से पहले मार्च 2020 में अंतिम रूप दिया गया मगर गत सप्ताह इस रिपोर्ट पर विधानसभा की लोक उपक्रमों संबंधी कमेटी की बैठक में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोनों शहरों के बीच कनेक्टविटी की 2015 में बल्लभगढ़ में की थी पहली बड़ी घोषणा

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने इसका विस्तृत विवरण रखा। जनवरी 2017 में तैयार हुई डीपीआर में इस मेट्रो रेल लाइन के लिए तीन रूट ट्रैफिक के आधार पर तय किए गए थे। इनमें से पहले या दूसरे की बजाए अब तीसरे रूट को अंतिम रूप से तय किया गया है। इस रूट में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें से दो अंडरग्राउंड और छह एलीवेटिड लाइन डलेंगी।

नई डीपीआर में बाटा चौक से अंडरग्राउंड अरावली गोल्फ कोर्स होते हुए बडख़ल एन्क्लेव से गुरुग्राम पहुंचेगी मेट्रो

बाटा चौक से गोल्फ कोर्स रोड तक दो लाइन अंडरग्राउंड लाइन होंगी। हालांकि मेट्रो लाइन की लंबाई पर इस रूट परिवर्तन से कोई असर नहीं पड़ा है। लंबाई 30.38 ही रहेगी मगर इस बड़े बदलाव की वजह से मेट्रो की लागत में जरूर अंतर आ रहा है। 2017 में रूट एक व दो के आधार पर बनाई गई डीपीआर से नई डीपीआर की लागत 449 करोड़ रुपये अधिक है।

इस डीपीआर में भूमि अधिग्रहण और रेल लाइन की लागत है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन की लागत व टैक्स आदि लगाकर जो मेट्रो लाइन 2017 में 5900 करोड़ रुपये में तैयार होनी थी वह अब नई डीपीआर में 6900 करोड़ की लागत पर पहुंच गई है। नई डीपीआर के अनुसार मेट्रो लाइन का काम 2023 तक पूरा होगा।

मुख्य बिंदु

-कुल आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

-दो मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड और छह एलीवेटिड होंगी।

-नई डीपीआर की लागत करीब 1000 करोड़ रुपये बढ़ी।

-2017 में डीपीआर 5900 करोड़ रुपये की थी।

-2020 में डीपीआर 6900 करोड़ रुपये की तैयार की गई है।

-नई डीपीआर में एनआइटी से जुड़ाव नहीं होगा।

————-

जनवरी 2017 में तैयार किए गए थे तीन रूट

रूट-एक-

गुरुग्राम, सेक्टर-45

सुशांत,सेक्टर-54

मांडी

पुलिस चौकी मांगर

पाली स्टोन क्रशर जोन

बडख़ल एन्क्लेव

प्याली चौक

बाटा चौक

————

रूट दो-

सिंकरपुर मेट्रो स्टेशन

डिपोट स्टेशन

मांडी

पुलिस चौकी मांगर

पाली स्टोन क्रशर जोन

बडख़ल एन्क्लेव

प्याली चौक

बाटा चौक

———-

रूट तीन-

वाटिका चौक,सेक्टर-56

मांडी

पुलिस चौकी मांगर

पाली स्टोन क्रशर जोन

बडख़ल एन्क्लेव

अरावली गोल्फ कोर्स

बाटा चौक, फरीदाबाद

——

नई डीपीआर में एनआइटी से सीधा जुड़ाव नहीं

मेट्रो की नई डीपीआर में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से सीधा जुड़ाव नहीं होगा। रूट एक और दो में प्याली चौक से सैनिक कॉलोनी होते हुए गुरुग्राम मार्ग पर मेट्रो रेल लाइन जानी थी मगर अब यह लाइन बाटा चौक से सीधे फरीदाबाद स्थित अरावली गोल्फ कोर्स होते हुए सैनिक कॉलोनी (बडख़ल एन्क्लेव) से गुरुग्राम मार्ग पर जाएगी।

एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने नए रूट पर आपत्ति जताई है। नीरज के अनुसार यह मेट्रो लाइन यदि एनआइटी क्षेत्र में प्याली चौक होते हुए जाती तो तीन फायदे होते। एक तो अरावली गोल्फ कोर्स का पर्यावरण खराब नहीं होता। अंडरग्राउंड लाइन डालने से करीब एक हजार करोड़ रुपये परियोजना की लागत बढ़ रही है। तीसरे प्याली चौक मेट्रो स्टेशन से बल्लभगढ़ और एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के करीब दस लाख लोग सीधे कनेक्ट हो सकते थे।

faridabadnews24 Metro Rail will run soon between Faridabad-Gurugram
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.