फरीदाबाद : वृक्षारोपण है प्रकृति का मान, आओ पेड़ लगाकर करो इसका सम्मान। प्राकृतिक औषधि गुणों से भरपूर ग्लोय ग्लोय की पौध लगाने आज 28/7/20 को मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम गाँधी कॉलोनी, फरीदाबाद पहुँची जहाँ उन्होंने 30 ग्लोय कि पौध नगर निगम कार्यालय, प्राइमरी स्कूल तथा तीन पार्कों में लगाई जिला अध्यक्ष गुलबीर सिंह का कहना है कि मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद के अन्दर इतनी ग्लोय लगा देगी कि हर छोटे बडे सबको आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ में रहे । हेमराज शर्मा अध्यक्ष बल्लभगढ, विवेक शर्मा अध्यक्ष बड़खल, समाजसेवी सतपाल प्रजापति, चंदर भाटिया निवासी गांधी कॉलोनी एवम स्थानीय वासी
