Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, SDMC में टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में आप का प्रदर्शन

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, SDMC में टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में आप का प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24July 29, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) द्वारा पेशेवर कर लगाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने नाखुशी जताई है। इसी कड़ी में बुधवार को AAP कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

साउथ दिल्ली निगम की तरफ से हाउस टैक्स व अन्य टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध मे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे कई आप कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में खराब आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए पेशेवर कर लगाने के साथ ही संपत्ति की खरीद पर लगने वाली ट्रांसफर ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं, निगम ने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को संपत्तिकर में बड़ी राहत प्रदान की है। हालांकि, विपक्ष के विरोध के चलते निगम ने विद्युत कर की दर में एक फीसद बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

कोरोना संकट के बाद नवनिर्वाचित महापौर अनामिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पहली बैठक में ये प्रस्ताव पास किए गए। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में अब संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल, निगम ने जो प्रस्ताव पास किया है, उसके तहत सर्किल रेट के हिसाब से 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति खरीदने पर एक फीसद ज्यादा ट्रांसफर ड्यूटी देनी होगी। पहले संपत्ति खरीदने पर महिला को दो फीसद ट्रांसफर ड्यूटी देनी होती थी, वहीं पुरुष को तीन फीसद, जबकि अब महिला को तीन और पुरुष को चार फीसद ट्रांसफर ड्यूटी चुकानी होगी।

पेशेवर कर का स्लैब बदला

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्थायी समिति से पेशेवर कर लगाने के लिए प्रस्तावित दरों को सदन में बदल दिया है। पूर्व में 20 हजार की मासिक आय वालों को इस कर के दायरे में लाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 हजार मासिक आय पर कर दिया गया है। इसके तहत प्रतिमाह 50 हजार रुपये से ज्यादा कमाने वाले नौकरीपेशा को 100 रुपये प्रतिमाह व सालाना छह लाख से ज्यादा कमाने वाले स्वरोजगार वालों को 1200 रुपये वार्षिक का पेशेवर कर देना होगा। इससे ऊपर के स्लैब में 1800 और 2400 रुपये वार्षिक का पेशेवर कर देना होगा। इसके तहत दक्षिणी निगम में पंजीकृत कंपनियों को तय श्रेणियों में आने वाले कर्मियों की आय में कर काटकर निगम को जमा कराना होगा। वहीं, स्वरोजगार वालों को वार्षिक आयकर जमा कराने के साथ ही यह कर भी निगम को जमा कराना होगा।

AAP protest against increase in tax at SDMC faridabadnews24 Many protesters in custody
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.