फरीदाबाद : इस महामारी कोरोना वायरस में जब देश में पूर्ण रूप से लॉक डाउन था सारे काम धाम ठप बंद हो चुके थे तब रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारों के ऊपर राशन पानी व दैनिक रोजमर्रा चीजों के लिए आफत का पहाड़ टूट पड़ा था ऐसे में एनआईटी डबुआ कॉलोनी 33 फुट रोड के युवा शक्ति टीम ने अपना सामाजिक दायित्व संभाला और प्रतिदिन 56 दिनों तक 1000 गरीब दिहाड़ी मजदूरों का दोपहर शाम का खाना बनाकर पैकिंग कर के डोर टू डोर पहुंचाने का निस्वार्थ कार्य किया और जरूरतमंदों को सुखा राशन का भी वितरण किया जिससे प्रफुल्लित होकर सृष्टि बचाओ टीम युवा शक्ति टीम को जिसमें नीरज पांडे रवि साहनी जितेंद्र साहनी संतोष पाठक विनोद भाटी को सम्मानित दुपट्टा पहनाकर कोविड-19 सम्मानित लेटर फ्रेम पत्र देकर युवा शक्ति को सम्मानित किया
