Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआइटी-5 में मूंगफली चौक पर दिनदहाड़े मां-बेटी से छीने साढ़े तीन लाख रुपये

एनआइटी-5 में मूंगफली चौक पर दिनदहाड़े मां-बेटी से छीने साढ़े तीन लाख रुपये

faridabadnews24By faridabadnews24July 31, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : एनआइटी-5 में मूंगफली चौक पर बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटी से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल, पांच हजार रुपये नगद व कागजात थे। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वारदात शाम छह बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह वारदात एनआइटी-5 डी निवासी वरिदर कौर और उनकी बेटी प्रभजोत के साथ हुई। वरिदर कौर ने बताया कि वे छोटी बेटी की शादी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए शाम को बेटी के साथ आभूषण लेने सुनार के पास गई थीं। करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण लेकर उन्होंने पर्स में रख लिए और स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ चल दीं। प्रभजोत स्कूटी चला रही थी, जबकि वरिदर कौर पर्स लेकर पीछे बैठी थीं। अभी वे एनआइटी-5 में मूंगफली चौक पर पहुंची ही थीं कि दो लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उनमें पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर वरिदर कौर के हाथ से पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि ये सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि दोनों मां-बेटी कुछ समझ नहीं पाईं। जिस मोटरसाइकिल पर बदमाश सवार होकर आए थे, उस पर नंबर नहीं लिखा था। बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। वारदात की सूचना मिलने पर एनआइटी-5 थाना प्रभारी अर्जुन राठी और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश सुनार की दुकान के बाहर से ही दोनों मां-बेटी के पीछे लगे। पुलिस का कहना है कि मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।

इनसेट..

हाल ही में हुई झपटमारी की घटनाएं :

13 जुलाई : एनआइटी-2 मार्केट में कपड़े लेने गई एनआइटी-3 निवासी कमलेश से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली।

15 जुलाई : सेक्टर-15,16 कट के पास मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने आटो में बैठे दीक्षित कुमार नामक युवक से मोबाइल झपटा।

15 जुलाई : सेक्टर-46 में रहने वाली मनप्रीत वालिया से मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने पर्स छीना।

15 जुलाई : एनआइटी-2 फर्नीचर मार्केट में मंजू कथूरिया से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपटी।

faridabadnews24 Three and a half lakh rupees from mother-daughter in broad daylight at Peanut Chowk in NIT-5
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.