Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, देखिए

देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, देखिए

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments2 Mins Read

देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने शनिवार सुबह नमाज अदा की. दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज अदा की गई.

कोरोना संकट के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से बार बार मस्जिद प्रसाशन ने दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की. जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश दिया.

हालांकि जामा मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं. कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए. मस्जिद में आगे बैठे लोग तो दूरी बना कर नमाज अदा कर रहे थे. लेकिन पीछे बैठे लोग बेहद नजदीक बैठकर नमाज अदा करते दिखे.

कुछ लोगों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठकर भी नमाज अदा की. नमाज के बाद लोग जल्दबाजी में एक दूसरे से सटकर बाहर निकलते दिखे. कई बिना मास्क के मस्जिद में घूमते नजर आए. हालांकि लोगों ने माना कि कहीं न कहीं कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया है. उनका ये भी कहना था कि ज्यादातर लोगों ने नियमों का पालन किया. देरी से पहुंचने पर कुछ से नियमों का उल्लंघन हुआ.

बता दें कि ईद-उल फितर के बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है. दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. ईद-उल फितर पर शीर खुरमा बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है.

हालांकि इस साल कोरोना वायरस के संकट की वजह से स्थिति अलग है. इसलिए त्योहारों पर जमा होने वाली भीड़ पर भी सरकार पाबंदियां लगा रही है. लिहाजा ऐहतियात के साथ पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है.

deshabhar mein aaj eed-ul-ajaha yaanee bakareed ka tyohaar manaaya ja raha hai 61/5000 Eid-ul-Azha i.e. the festival of Bakrid is being celebrated all over the country. faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.