Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, हरित ब्रांड के नाम से 2 हजार स्टोर खोलेगी खट्टर सरकार हरियाणा में

बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, हरित ब्रांड के नाम से 2 हजार स्टोर खोलेगी खट्टर सरकार हरियाणा में

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा सरकार ने वर्तमान दौर में बाजार प्रवृत्ति के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रदेश में ‘रिटेल एक्सपेंशन प्लान-2020’ लॉच करने तथा इसके सार्वजनिक उपक्रम हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ‘हरित’ ब्रांड के लगभग 2000 नए रिटेल आउटलेट खोलने का निर्णय लिया है।

निगम के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए कि प्रस्तावित रिटेल आउटलेट्स में राज्य की प्रमुख एजेंसियों जैसे वीटा और हैफेड आदि के उत्पादों के अलावा, अग्रणी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के अन्य तेजी से बिकने वाले उत्पाद (एफएमसीजी) उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इन आउटलेट्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

प्रवक्ता के अनुसार इस परियोजना को बढ़ावा देने के लिए ‘हरित’ ब्रांड के ‘लोगो’ का नया डिजाइन तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य के लिए राज्य में एक ओपन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

प्रतिभागी छह अगस्त, 2020 तक अपने डिजाइन को कॉन्सेप्ट नोट के साथ ईमेल आईडी logoharit@gmail.com पर भेज सकते हैं। विजेता का चयन मूल्यांकन और संचालन समिति द्वारा किया जाएगा। विजेता को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार और मान्यता पत्र दिया जाएगा।

युवाओं के लिए होंगे रोजगार के मौके

वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सहकारी विभाग के माध्यम से हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के जरिए ये काउंटर खोले जाएंगे। इससे बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध होंगे, जिस तरह से प्रदेश में वीटा या हैफेड के काउंटर हैं, उसी तर्ज पर यह खोले जाएंगे। कोई युवक इन काउंटर के लिए अपनी जमीन या जगह उपलब्ध कराएगा तो ठीक है, अन्यथा सरकार भी इन्हें अपनी जगह पर खोल सकती है।

faridabadnews24 Khattar government will open 2 thousand stores under green brand name in Haryana Unemployed will get employment
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.