फरीदाबाद : सेक्टर-11 चौकी इलाके के अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कालोनी निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बेटे ललित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास हाईवे पर हुआ। पुलिस ने वेद प्रकाश की जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।
