फरीदाबाद : सेक्टर-21डी में शनिवार रात चोरों ने चार कारों के टायर चोरी कर लिए। चोर कारों को ईटों पर खड़ी करके चले गए। सुबह कार मालिकों को चोरी का पता चला। सेक्टर-21डी के आरडब्ल्यूए प्रधान जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरों ने डा. श्रुति की दो कारों, सुनील कुमार और रवि शंकर गौड़ की कारों के टायर चोरी किए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रधान जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि सेक्टर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।पहले भी कारों के शीशे तोड़े जाने व बैट्री चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
