Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्टी में फेरबदल करेगी AAP दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले

पार्टी में फेरबदल करेगी AAP दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने विधानसभा, जिला, वार्ड और बूथ स्तर पर अपनी दिल्ली इकाई के पुनर्गठन का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय (Delhi AAP convener Gopal Rai) ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने दिल्ली इकाई को नए सिरे से गठन करने का फैसला किया है।

गोपाल राय ने कहा कि पुनर्गठन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी जाएगी और इसे 20 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए अच्छा कार्य करने वाले नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। आप नेता ने कहा कि जिला, विधानसभा, वार्ड और बूथ स्तर पर पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।

वरिष्ठ आप नेता गोपाल राय ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि पार्टी नेताओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद नेताओं को नई जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में पार्टी के अच्छा काम करने वाले नेताओं के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद पार्टी फैसला करेगी कि किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी दी जाए।

बता दें कि दिल्ली में नगरपालिका चुनाव 2022 में होंगे। साल 2017 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव हार गई थी। निगम में भाजपा का कब्जा है। जबकि आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में आप को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें मिली थी। जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थी। कांग्रेस एक बार फिर से विधानसभा में खाता खोलने में नाकाम रही। आप केजरीवाल लहर का फायदा उठाते हुए नगर निगम चुनाव में बेहतर करने की कोशिश करेगी। पार्टी चाहती है कि निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट उसे मिले। इसी वजह से बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

AAP will reshuffle the party before the Municipal Corporation of Delhi elections faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.