फरीदाबाद : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पौधा लगाना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है और आज के दौर में इसकी सख्त जरूरत भी है तो Women’s Power की टीम ने आज यह निश्चय किया है कि women’s power टीम के जितने भी वालंटियर्स हैं उन सबका जन्मदिन मनाया जाएगा और सबके जन्मदिन पर एक पौधा भी जरूर से जरूर लगाया जाएगा। इसी मुहिम की शुरुआत करते हुए आज Women’s Power की टीम ने उनकी वालंटियर तान्या राजपूत का जन्मदिन मनाया और उनके जन्मदिन पर दो पौधे भी लगाए और इस पौधारोपण में हमारा साथ दिया सांसे मुहिम से जसवंत जी ने जिन्होंने पहले भी Women’s Power की टीम के साथ पौधारोपण किया है। Women’s Power की टीम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है जिन्होंने बहुत ही कम समय में आज हमारे लिए पौधों का इंतजाम किया तो जसवंत जी आपका बहुत-बहुत शुक्रिया Women’s Power की टीम के साथ जुड़ने के लिए । Women’s Power संस्था का आप सब से भी यह अनुरोध है कि आप सब भी अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं क्योंकि पौधा लगाना एक बहुत ही पुण्य का काम है
आज जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण के इस कार्यक्रम में Women’s Power टीम से प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, और उनके साथ रेनू शर्मा, ऊर्जा बरनवाल, जारा खान, गरिमा अरोड़ा, गीता अरोड़ा, अंजलि राजपूत, आदि ने आज मिलकर तान्या राजपूत का जन्मदिन मनाया और पौधा लगाया Women’s Power की टीम सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है।
