राष्ट्रीय महिला जागृति मंच भिलाई छत्तीसगढ़ की मासिक बैठ्क राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के प्रमाण व सम्मान पत्र भी प्रतिभागियो में वितरित किये गए। राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी ने प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी के साथ मिलकर आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करके सभी को सलाह दी गई कि जमीनी स्तर पर कार्य करें। बैठक में जिला और प्रदेश टीम को अलग अलग कार्य राष्ट्रीय महामन्त्री टाटा शोभा जी द्वारा सौंपे गए। प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी, जिला अध्यक्ष नन्दा प्रफ़ुल्ल पांडे जी ने भी अपनी पूरी टीम के साथ सहमती दी। बैठक में कोष अध्यक्ष रुपवती दलाई मैडम को बहीखाता सौपा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी, सकीना खातून जी, रेनुका ताम्बेकर जी, दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दा प्रफ़ुल्ल पांडे जी, रुना शर्मा जी, रुपवती दलाई जी, निर्मला गुप्ता जी, निशा जी, हेमा साहू जी उपस्थित रहे..
