Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉकडाउन: रेस्टोरेंट में कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने निकाला सड़क पर जुलूस

लॉकडाउन: रेस्टोरेंट में कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने निकाला सड़क पर जुलूस

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2020No Comments2 Mins Read

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात बैरागढ़ इलाके की सड़क से गुजरने वाले लोग और स्थानीय निवासी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने पुलिस द्वारा कराई जा रही सामूहिक परेड को देखा. रस्सी का घेरा बनाकर देर रात सड़क पर पुलिस ने करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला जो लॉकडाउन के बावजूद बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे थे.

दरअसल, मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होता है और इस दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दफ्तर बंद रहते हैं लेकिन पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर पार्टी कर रहे हैं.

लॉकडाउन में पार्टी करने वाले आरोपी

इस पर पुलिस ने कई टीम बनाकर रेस्टोरेंट पर छापा मारा. पुलिस ने देखा कि रेस्टोरेंट का मेन गेट तो बंद है लेकिन अंदर बैठकर कई लोग वहां शराब पीते और खाना खाते दिखे जिसके बाद पुलिस ने सबको इकट्ठा किया और रात को ही सड़क पर ही करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला.

इस दौरान कई युवक अपना चेहरा छिपाते भी नज़र आए. बताया जा रहा है कि पकड़े गए ज्यादातर लोग व्यापारी वर्ग से हैं जो रविवार के लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद होने के कारण इस पार्टी के लिए ही रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए थे.

पकड़े गए कुछ युवकों ने अपनी ऊंची पहुंच दिखाने की कोशिश की और पुलिस अधिकारियों से उनकी फोन पर बात कराने की कोशिश भी की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और पुलिस सबको थाने लेकर आई. थाने में सभी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल में ही ऐसे ही एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था जो लॉकडाउन के बावजूद रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के नाम पर एक साथ जमा थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.

faridabadnews24 Lockdown: We were having a party in a restaurant police took out a procession on the road
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.