फरीदाबाद : अखंड भारत को फिर से सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में भगवान श्री राम की चर्चा एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष खेम सिंह एडवोकेट ने प्रभु भगवान श्रीराम को याद करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा को हरियाणा में विस्तार करने के लिए विधिवत चर्चा की एवं हरियाणा टीम गठित करते हुए कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए, जिसमें दिनकर नागर जिला अध्यक्ष फरीदाबाद हरियाणा, प्रदेश महामंत्री कंडेरे नंदकिशोर नागर एवं संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश राजेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार फौजी शामिल थे। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू, कौशल नागर, कांचन सिंह, मोहित रावत, योगेश शर्मा, सागर कल्याण सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, मनोज कुमार, विनोद, बालकिशन, विजय सिंह आदि समस्त हिंदू महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
