Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुशांत केस पटना से मुंबई होगा ट्रांसफर? रिया की अर्जी पर SC में फैसला सुरक्ष‍ित

सुशांत केस पटना से मुंबई होगा ट्रांसफर? रिया की अर्जी पर SC में फैसला सुरक्ष‍ित

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2020No Comments7 Mins Read

सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही थी. सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रखा.

रिया चक्रवर्ती के सुशांत केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. सुप्रीम कोर्ट गुरुवार अपने फैसले में यह तय करेगा कि बिहार में दर्ज एफआईआर को मुंबई को ट्रांसफर किया जाए या नहीं. मंगलवार हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई. सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को लिख‍ित जवाब के लिए गुरुवार तक का समय दिया है. यहां पढ़ें सुनवाई के के अपडेट्स…

सुशांत के वकील ने मुंबई पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

सुशांत के वकील ने कहा कि मुझे बिहार में केस दर्ज कराने का अधिकार है. मेरी शिकायत में साफ लिखा है कि मुंबई पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर रही थी. इस केस की अच्छे से जांच की जरूरत है. किसी ने नहीं देखा कि सुशांत की बॉडी को पंखे से नीचे किसने उतारा? जिस पिता ने बेटा खोया है वो घर वापस जाकर FIR दर्ज कराता है. कैसे बिहार पुलिस के अफसर को क्वारनटीन किया गया. ऐसा लगता है जैसे बीएमसी का क्वारनटीन प्रोटोकोल रुल 3 अगस्त को ही लागू हुआ. 3 अगस्त को बीएमसी के नियम बदल गए, कहा गया कि सरकारी अधिकारियों को कोई छूट नहीं मिलेगी.

महाराष्ट्र सरकार के वकील की दलील, ‘हमारा बिना FIR दर्ज किए जांच करना सही’

महाराष्ट्र सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- बिहार पुलिस का FIR दर्ज कर जांच शुरू कर देना गलत. सीबीआई जांच की सिफारिश करना गल. केंद्र सरकार का सिफारिश मानना गलत. हमारा बिना FIR दर्ज किए जांच करना सही, हमारी जांच में 40 दिनों में 50 लोगों से पूछताछ का नतीजा नहीं आना भी सही. घटना जहां पर हुई है उस राज्य की सहमति सीबीआई जांच के लिए जरूरी है. अपवाद यह है कि हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट अपनी ओर से भी सीबीआई जांच का आदेश दे सकता है. लेकिन ऐसा बेहद रेयर केस में होना चाहिए. मान लीजिए कल मुंबई में कोई हिट रन केस हो जाये, अगर पीड़ित और आरोपी दोनों ये कहने लगे कि हमें मुंबई पुलिस पंसद नहीं है जांच केरल या कोई राज्य की पुलिस करे, तब क्या होगा!

सिंघवी बोले- सुशांत केस में CrPC का मर्डर हुआ

महाराष्ट्र सरकार के वकील सिंघवी बोले- किसी याचिका के ट्रांसफर की मांग पर इससे पहले इतना सेंसेशनलिज्म नहीं देखा. हर एंकर, रिपोर्टर एक्सपर्ट बना हुआ है. जांच और सच प्रभावित हो रहे हैं. मुझे नहीं पता सुशांत ने सुसाइड किया या नहीं लेकिन यहां CrPC (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) का जरूर मर्डर हुआ है.

महाराष्ट्र सरकार ने SC में सौंपी जांच रिपोर्ट

महाराष्ट्र सरकार के वकील सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में सुशांत केस की जांच रिपोर्ट सौंपी. इस रिपोर्ट के सील बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतराज जताया. जिस पर वकील सिंघवी ने कहा- मैंने जांच रिपोर्ट फाइल की है जो कि सील कवर ही होनी चाहिए.

सुशांत के वकील बोले मुंबई पुलिस पर सरकार का दबाव, केस नहीं दर्ज की FIR

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में कभी एफआईआर दर्ज नहीं की. अगर आप किसी केस में जांच के लिए किसी को बुलाते हैं तो एफआई आर का होना जरूरी है. लेकिन मुंबई पुलिस ने लगातार इस केस में देरी की. ऐसा भी हो सकता है कि उन पर किसी तरह का सरकारी दबाव रहा हो. हमारे साथ किसी तरह का सहयोग नहीं किया गया. जब जांच के लिए ऑफिसर गया तो उसे क्वारंटीन के नाम पर डिटेनशन में रख दिया.

सुनवाई के दौरान बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से अहम सवाल करते हुए पूछा कि जब आपने एफआईआर दर्ज नहीं की तो जांच कैसे शुरू कर दी.

रिया के वकील से कोर्ट ने पूछा सीबीआई जांच चाहते हो या नहीं?

रिया के वकील ने मुंबई में जांच कराए जाने की दलील दी. जिसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच चाहते हैं या नहीं? पहले आपकी तरफ से सीबीआई जांच की मांग की गई थी.

रिया के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट में रिया के वकील श्याम दिवान ने कहा कि एक्ट्रेस सुशांत से प्यार करती थी. वे उनकी मौत के बाद सदमे में हैं. रिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. रिया के वकील ने कहा कि पटना में जो FIR दर्ज हुई है, उसे महाराष्ट्र स्थानांतरित करने की मांग है. बांद्रा पुलिस स्टेशन की FIR ट्रांसफर की जाए. श्याम दिवान ने कहा कि पटना में FIR दर्ज की जबकि वहां घटना ही नहीं हुई थी. 38 दिनों की देरी से FIR दर्ज कराई गई. अगर मामले का ट्रांसफर पटना से मुंबई नहीं होता तो रिया को इंसाफ नहीं मिल पायेगा. FIR दर्ज होने के पीछे राजनीतिक वजह है. एक अतिरिक्त हलफनामा मीडिया‌ ट्रायल पर रोक लगाने के मांग के लिए है जिस पर अदालत गौर करे.

रिया के वकील के मुताबिक, रिया, उनके भाई और पिता के फोन वापस कर दिए गए हैं. डाटा रिकवर करने के बाद तीनों के फोन वापस किए गए.

सुशांत की बहन से ईडी की पूछताछ

सुशांत सिंह केस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उनकी बहन मीतू सिंह ईडी ऑफिस में मौजूद हैं. एजेंसी मीतू का बयान दर्ज कर रही है. बता दें, मीतू सुशांत सिंह के परिवार की पहली सदस्य हैं जिनसे ईडी पूछताछ कर रही है.

श्रति मोदी ने ईडी को क्या क्या बताया?

ईडी को पूछताछ के दौरान श्रुति मोदी ने बताया कि जबसे रिया सुशांत की जिंदगी में आई थीं वे ही एक्टर की जगह फैसले लेती थीं. रिया सुशांत के फाइनेंसियल और प्रोजेक्ट फ्रंट पर भी फैसले लेती थीं. श्रुति फरवरी 2020 के बाद से सुशांत के संपर्क में नहीं थीं. 4 घंटे चली पूछताछ के बाद श्रुति मोदी ईडी दफ्तर से निकल गईं.

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सुशांत की बहन का ट्वीट

सुशांत सिंह केस में आज बड़ी सुनवाई से पहले एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- मैं सभी के अपील करती हूं कि वे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पॉजिटिव नतीजा सामने आने की दुआ करें. #Warriors4Sushant #LetsPray #Godiswithus #JusticeforSushantSingRajput.

रिया एंड फैमिली पर कसा ईडी का शिकंजा

ईडी का रिया एंड फैमिली पर शिकंजा कसता जा रहा है. ईडी रिया और उनके परिवार से इस मामले में दो बार पूछताछ कर चुकी है. बता दें, ईडी दो बार की पूछताछ के बाद भी रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं. आने वाले दिनों में फिर से रिया एंड फैमिली को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

रिया के नाम, सुशांत के पिता का मैसेज

सुशांत के पिता ने 2019 में रिया को मैसेज किए थे. जिसमें उन्होंने रिया को लिखा था कि वे सुशांत से उनकी बात करा दें. ये मैसेज 29 नवंबर 2019 का है. जिसमें सुशांत के पिता ने लिखा- जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की. आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे. इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो.

सुशांत के पिता का श्रुति मोदी को मैसेज

सुशांत के पिता ने बेटे की बिजनेस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी को भी व्हाट्सएप किया था. उन्होंने लिखा था- मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कार्ज और उसे भी तुम देखती हो. वह अभी किस स्थिति में हैं, इसके लिए बात करना चाह रहे थे. सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं. अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए. इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था. अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं. फ़्लाइट का टिकट भेज दो. ये मैसेज सुशांत के पिता ने श्रुति मोदी को 29 नवंबर 2019 को किया था.

faridabadnews24 Sushant case will be transferred from Patna to Mumbai? Ria's decision on SC reserved
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.