फरीदाबाद : सुशांत सिंह राजपूत के सपने को पूरा करने और शहर को प्रदूषण से बचाने के लिये ‘साँसे‘ मुहिम आज 14 अगस्त को सुबह 7 बजे बीके चैक के समीप दशहरा मैदान में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, आप सभी पत्रकार और छायाकार बधुओं सहित सभी शहर बासियों से अनुरोध है कि पौधारोपण की सभी तैयारी कर ली गई हैं आप कुछ समय निकालकर अपने नाम का पौैधा लगाने जरूर आयें। इस दौरान साँसे मुहीम दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आत्मशांति के लिये बीके चैक के समीप दशहरा मैदान में सुबह 7 बजे हवन यज्ञ करेंगी और फिर उन्हें श्रद्वाजंली अर्पित करेंगी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के सपने को पूरा करते हुए 1000 पौधे लगाने की शुरूआत की जायेगी, जिसमे त्रिवेणी (नीम, पीपल, बड़) और पंचवटी के पौधे लगाये जायेंगे।
