फरीदाबाद : पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर के कोने कोने में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे देश में देशभक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के चलते 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारी फाउंडेशन की तरफ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के उपरांत नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई निर्माण पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम याशी श्रीवास्तव जी ,साधना जी, प्रीति शर्मा जी,नंदिनी झा, सस्वती स्वेन जी घोषित किए गए और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही इस वर्ष जिन 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के छात्र पवन, संध्या, विकास, सौरभ, प्रिंस ने मेरिट प्राप्त कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है उन्हें उनकी आगे की शिक्षा में सहायक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नारी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को दायित्व जिला संयोजक प्रियांशु झा, जिला संयोजक, राकेश और अजय, महिला जिला संयोजक राखी कटियार, सह जिला संयोजक रिंकी, नंगला संयोजक देवेश, मुझेसर संयोजक अभय, जवाहर कॉलोनी संयोजक मनीषा, सरूरपुर संयोजक सरूरपुर संयोजक आकाश , बड़खल संयोजक महेंद्र, आदि कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान लक्ष्मण जी, और मुख्य वक्ता संतोष ठाकुर जी थे।नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करना साथ ही नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम में मौजूद नारी शक्ति को जागरूक करना रहा ताकि वे अपनी सशक्त भूमिका निभाकर देश के उत्थान में अपनी भागीदारी दे सके। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखा गया और सामाजिक दूरी एवं सभी नियमों का पालन करते हुए भली-भांति कार्यक्रम पूरा हुआ। कार्यक्रम में समाज के लिए अपनी भागीदारी निभा रहे सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने नारी सशक्तिकरण एवं अन्य विषय पर कार्यक्रम में मौजूद छात्रों एवं अन्य लोगों को संबोधित किया और सभी को एकसाथ एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधु और भगिनी के साथ-साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मनजीत, दीपक, विकास, भारती, तुषार आदि कार्यकर्ता का भरपूर सहयोग रहा।
