फरीदाबाद : आज भाजपा युवा नेता रजत जयसवाल ने एन आई टी थाना के नवनियुक्त एस.एच.ओ श्री फूल कुमार जी को पुष्पगुच्छ देकर व मुँह मीठा करवाकर स्वागत किया।उन्होंने साथ-साथ क्षेत्र की कुछ परिस्थितियों पर भी चर्चा करी व पुलिस की हर समय मदद करने का भी कहा।मौक़े पर उनके साथ संघ के नगर कार्यवाह अश्वनी जी,शाखा मुख्य शिक्षक रूपक जी व लोयंस क्लब के प्रधान महेश अग्रवाल जी भी मौजूद थे। जैसे कि रजत जयसवाल स्वयं एक अधिवक्ता होने के नाते पार्टी के कार्यकर्ता भी है,अतः थाने में आने जाने के कारण पूर्व अधिकारियों से भी उनका मेल-जोल अच्छा रहा है,परंतु उन्होंने बताया के यदि हमारे क्षेत्र में किसी भी महकमे में कोई अधिकारी आता है तो वह उनका मनोबल बड़ाने के लिए उनका स्वागत अवश्य करते है।उन्होंने पुलिस को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया है।
