आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी ने एक घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला की मदद की। यह महिला अपने पति व ससुराल वालों से पीड़ित थी। सास व ननद ने इस महिला के छोटे से बच्चे को भी।छीन लिया था। और पति को लापता कर दिया। राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी की मदद से बच्ची तो माँ को मिल गई लेकिन पति अभी भी गायब है। परिवार वाले इतने कठोर होते जा रहे हैं कि अपनी ही बहु के साथ मार पीट, बच्चे छीनना जैसे घिनोने अपराध करते हैं लेकिन महिला थानों में फिर भी सुनवाई नही होती है। राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी इस महिला को थाने लेकर पहुँची व जरूरी कार्यवाही करने को बोला।
संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि बढ़ते अपराध के खिलाफ भारत देश के लगभग सभी राज्यों में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी टीम लगातार कार्यरत है और पीड़ित महिलाओं की मदद कर रही है
