Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर पहुंचा नगर निगम विभाग : गौरव चौधरी

भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर पहुंचा नगर निगम विभाग : गौरव चौधरी

faridabadnews24By faridabadnews24August 18, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद का नगर निगम विभाग भ्रष्टाचार के मामले में सफेद हाथी बनकर खड़ा है। यहां कब, कहां और कैसे लाखों करोड़ों का घोटाला हो जाए, इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। खुद निगम मुखिया तक को भी इस बारे में पता नहीं लग पाता है। इस बात का अंदाजा हाल में नगर निगम की फाइनेंस ब्रांच में हुए अग्निकांड और फरीदाबाद शहर में विकास कार्यों को देखकर लगाया जा सकता है। मंगलवार को युवा नेता गौरव चौधरी ओल्ड फरीदाबाद में जलभराव एवं निगम अधिकारियों की लापरवाही को देखने सडक़ों पर उतरे। उन्होंने आरोप लगाया कि किस प्रकार नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी लोगों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं और सुविधाओं के नाम पर उनको जीरो दे रहे हैं। गौरव चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के कुछ पार्षदों द्वारा 30 करोड़ के विकास कार्य और 80 करोड़ की देनदारी की खबर प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया में सुर्खियां क्या बनी, भ्रष्टाचार में गर्त तक डूबे कर्मचारियों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे। नेक और ईमानदार छवि के धनी निगम कमिश्नर डा. यश गर्ग ने भ्रष्टाचार और गबन के सभी मामलों की जांच का जिम्मा निगम के शीर्ष अधिकारियों अथवा जिला के एसडीएम को सौंपा, तो इन अधिकारियों व कर्मचारियों की नींद हराम हो गई।

 

 

करोड़ों रुपए हजम कर गए इन अधिकारियों को जब कुछ नहीं सूझा तो फिल्मी अंदाज में 16 अगस्त को अचानक अकाउंटस डाटा विभाग में आग लग जाती है। इस आग में निगम ठेकेदारों की करोड़ों रुपए की देनदारी और बिलों के अलावा नगर निगम का बरसों पुराना डाटा फीड था। यह खबर भी सुर्खियों में रही और हर कोई यह जानने का इच्छुक था कि यह आग लगी या लगाई गई। इसके लिए निगम कमीश्नर डा. यश गर्ग ने एसीएमसी, संयुक्त आयुक्त, निगम के चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएएन, एसडीओ, जेईयों के अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को विभिन्न कोनों से जांच का जिम्मा सौेंपा। सभी विभागीय अधिकारी आग के कारणों की रिपोर्ट 20 अगस्त तक निगम कमीश्नर को सौंपेंगे, तब पता चलेगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या सुनियोजित षडंयत्र के तहत करोड़ों रुपए की बंदरबांट छिपाने के लिए लगाई गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम में दर-परत दर घोटाले उजागर हो रहे हैं, दूसरी तरफ निगम प्रशासन द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों में बरती जा रही कोताही के चलते लोग त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हो गए हैं।

faridabadnews24 Municipal corporation department reached the height of corruption: Gaurav Chaudhary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.