फरीदाबाद : राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरभि मेनारिया धींग को केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन केसरिया भारत की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
अंम्बिका शर्मा जी द्वारा दी गयी। केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन में कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए और सनातन हिंदुत्व प्रणिता के रूप में केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन कि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इससे पहले सुरभि जिला स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर एक जागरूक, कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। जहां अब उन्हें भारतवर्ष के समस्त केसरिया भारत महिला संगठन की अध्यक्षता की नियुक्ति मिली हैl
अंबिका शर्मा जी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन केसरिया भारत की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जा रहा है। हिन्दू बन्धु हिंदुत्व को बढ़ाने, सनातन संस्कृति को बचाने, लव जिहाद को खत्म करने, गौ हत्या को रोकना ही इसका वृहद उद्देश्य एवं लक्ष्य है।
