राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा रानी ने अपने सहयोगी पूनम कश्यप के साथ जाकर फरीदाबाद सेक्टर-17 के थाने में एस एच ओ, एडिशनल एस एच ओ साहब, मुंशी सतबीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियो को कोरोना वायरस के चलते उनकी मेंहनत पर और उनकी सच्चाई और अच्छाई पर काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जिसकी चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने उन्हें अपने इस संगठन को मजबूत करने के लिए और ईमानदारी पर और सच्चाई के बारे में हमेशा आगे बढ़ने पर और लोगों की मदद करने पर प्रोत्साहित करती रहती हैं।और अच्छे कामों में उनकी पूरी मदद भी करती है।ऊषा रानी जी का कहना है कि अगर सतबीर सिंह जी जैसे मेहनती और ईमानदार पुलिसकर्मियों का साथ मिलता रहा तो शायद लोगों की काफ़ी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
एस एच ओ साहब ने ऊषा रानी को पूरी तसल्ली दी कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी तो वे पूरी तरह से अपनी ईमानदारी और मेहनत से उनका साथ देंगे। इस तसल्ली से काफ़ी हौसला बढ़ा और अच्छा लगा जिससे हिम्मत को बढ़ावा मिला कि वो किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और वो पूरी मेंहनत और लगन से परेशान लोगों का साथ देंगी। अंत मे ऊषा रानी जी ने सभी का का धन्यवाद भी किया।
