फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री गोपाल र्मा पहली बार श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे और गुरुजी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह आश्रम की कृपाओं से अपने दैनिक जीवन में काफी बदलाव महसूस करते हैं और निरंतर यहां आते रहते हैं।
श्री गोपाल शर्मा ने आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें नई नियुक्ति की जानकारी दी। गौरतलब है कि श्री गोपाल शर्मा को लगातार दूसरी बार भाजपा का जिला फरीदाबाद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेहद सौम्य और हंसमुख स्वभाव वाले श्री शर्मा सभी के साथ मिल जाते हैं।
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दोबारा उनपर विश्वास जताने का श्रैय वह अध्यात्मिक ऊर्जा को देते हैं। वह कहते हैं कि इसी ऊर्जा के कारण वह अपने हर कार्यकर्ता के साथ तारतम्यता रखते हैं। जिसका सुफल उन्हें मिल रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि श्री सिद्धदाता आश्रम के साथ जुडऩे के बाद उनके जीवन में अनेक आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं कि उनका वर्णन करना भी मुश्किल है। वह जब भी किसी परेशानी अथवा प्रसन्नता में होते हैं, यहां जरूर आते हैं। इस अवसर पर श्री गुरु महाराज जी ने श्री शर्मा को आशीर्वाद एवं मंगलाशासन प्रदान किया और जीवन में यूं ही तरक्की करते रहने की बात कही।
