Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात सितंबर से स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी

एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात सितंबर से स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात सितंबर से स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2020-21 के लिए दाखिले का शेड्यूल मंगलवार शाम को जारी कर दिया। इस बार अक्टूबर से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। स्नातक में दाखिले केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया के तहत पूरे किए जाएंगे।

एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात से 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जारी रहेंगे। 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची बनाई जाएगी। 26 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी और छात्र 26 से 29 सितंबर तक फीस जमा करके दाखिला पा सकेंगे। 30 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। छह अक्टूबर से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सत्यापन भी ऑनलाइन होगा

इस बार आवेदन से लेकर सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए निदेशालय की ओर से जिलों के राजकीय कॉलेजों को जिम्मेदारी दी जाएगी। निदेशालय आवेदकों की सूची कॉलेज को भेजेगा और प्राचार्य स्टाफ की मदद से रोजाना सत्यापन कराएंगे। छात्रों को पंजीकरण के अधिकतम 48 घंटे के भीतर सत्यापन करना होगा। सत्यापन के दौरान किसी छात्र के दस्तावेजों में कमी पाई जाती है, तो कॉलेज फॉर्म को नॉट वेरिफाइड मार्क करेगा और निदेशालय छात्रों को एसएमएस के जरिए मैसेज भेजकर 48 घंटे में कमी दूर करने को कहेगा। चुने विकल्पों के आधार पर होगा कॉलेजों का आवंटन

ऑनलाइन आवदेन में छात्र पांच कॉलेजों में पांच-पांच कोर्स चुन सकेंगे। निदेशालय अंक, वेटेज, आरक्षण आदि को ध्यान में रखकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। वहीं छात्रों के चुने गए विकल्पों के आधार पर ही उन्हें कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। दाखिला लेने के बाद अगर कोई छात्र इसे रद करना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन ही ईआरपी पोर्टल पर दाखिला कैसिल की मांग करनी होगी। दाखिलों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं और निर्देशों के अनुसार ही दाखिला प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। सात सितंबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और छह अक्टूबर से नया सत्र शुरू होगा।

-ओपी रावत, प्राचार्य, नेहरू कॉलेज

faridabadnews24 The admission process for graduates in MDU-related colleges will begin from September 7
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.