फरीदाबाद : आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आईएमटी सेक्टर 68 स्थित शिक्षण संस्थान पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में हरियाणा महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू भाटिया ने महिलाओं को फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए और उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मुहिम आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं के आगे आना होगा और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा इसी के साथ हरियाणा महिला आयोग के द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जा रहा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग के द्वारा समय-समय पर कदम उठाए जा रहे हैं
इसी के साथ उन्होंने स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था महिला अधिकारों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है और संस्था के अध्यक्ष पूनम सिनसिनवार भी महिलाओं की आवाज समय-समय पर उठाती रहती हैं उन्होंने जसवंत पवार की मुहिम सांसो को भी समर्थन दिया जिसके तहत स्त्री शक्ति पहल समिति शिक्षण संस्थान के उद्यान में पेड़ लगाया इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा का संगठन के अध्यक्ष श्री जसवंत पवार जी, मदन गोपाल ,रीटा ,विजू ठेकेदार, योगिता ,नेहा ,रचना ,कीर्ति आदि उपस्थित थे
