फरीदाबाद : पिछले 6 महीने से कोरोना महामारी के कारण सभी जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही सब से ज्यादा दिक्कत महिलाओं को आ रही है पहले भी गरीब तबके की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं थी आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं है यही कारण है बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने सेक्टर 8 बाईपास रोड पर महिलाओं के लिए वुमंस हाइजीन पर जागरूकता अभियान चलाया।
बाईपास रोड झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रह रहे बहुत से परिवार की महिलाओं के लिए ये अभियान शुरू किया गया
ट्रस्ट ने देखा कि इन महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जरुरतों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर मासिक धर्म के समय इन महिलाओं को सब से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है कुछ तो जागरूकता का अभाव और कुछ सही सलाह का ना मिलना भी इनको भारी नुक़सान पहुंचा है
मासिक धर्म के बारे में अगर इनसे बात भी की जाए तो उनके परिवार के मर्द ही उनको बात करने से मना कर देते हैं आज ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने सभी महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म के बारे में समझाया मासिक धर्म के समय शरीर की साफ सफाई के बारे में बताया साथ ही सभी महिलाओं और बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन भी बांटे।
सुषमा यादव ने महिलाओं की परेशानियां सुनी और उन समस्याओं का समाधान करने की कोशिश भी की ट्रस्ट ने आगे भी सभी बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की बात की और जहां तक हो सके उन सभी महिलाओं का सहयोग करने के लिए ट्रस्ट ने आश्वासन भी दिया आज के कार्यक्रम में ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव , हिमांशी यादव, रिशिका यादव, गौतम शामिल हुए
