राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश महासचिव अंजली दुबे जी व बरेली जिले की टीम रजनी पांडे, कामिनी शुक्ला, ममता वर्मा, पूजा गुप्ता, सोनम रस्तोगी, रीना रस्तोगी ने आज दिनांक 11-09-2020 को स्कूलों में फीस माफी के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। कोविड 19 के चलते लगातार 6 महीने से स्कूल बंद है और स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर बच्चो की स्कूल फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। जब बच्चे स्कूल गए ही नही तो कैसा बिल्डिंग फंड ओर कैसी ट्यूशन फीस। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चो को आधा समझ मे आता है आधा नही। सिर्फ फीस लेने के बहाने से बच्चो की पढ़ाई की खानापूर्ति की जाती है। अभिभावकों का कहना है कि ना तो बच्चे स्कूल गए और लॉक डाउन से सभी के रोजगार ठप पड़े है। घर खर्च भी बड़ी मुश्किल से हो पाता है ऊपर से ये स्कूल की भारी भरकम फीस। इस फीस को भरने में अभिभावक खुद को असमर्थ ओर लाचार समझते है। उत्तरप्रदेश महासचिव अंजली दुबे जी निवासी बरेली ओर उनकी टीम ने फीस माफी का हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए स्कूल प्रबंधकों से फीस माफी की प्राथना की है।

संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने फीस माफी के इस हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया और कहा है कि स्कूल प्रबंधकों को अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के महीनों की फीस माफ कर देनी चाहिए क्योंकि कोविड 19 एक वैश्विक महामारी है, इसमे बहुत लोगों का आर्थिक और शारीरिक नुकसान हुआ है। जहाँ एक तरफ लोग इस महामारी में एक दूसरे की मदद कर रहे है वही स्कूलों द्वारा फीस की मांग का एक अलग से संकट पैदा हो गया है। अम्बिका शर्मा जी द्वारा संगठन के माध्यम से सरकार से ओर स्कूल प्रबंधकों से निवेदन किया जाता है कि बच्चो की स्कूल की फीस माफ कर दी जाए…
