Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 बड़े नेताओं देवेंद्र यादव और अरविंद सिंह लवली को मिली नई जिम्मेदारी दिल्ली कांग्रेस के

2 बड़े नेताओं देवेंद्र यादव और अरविंद सिंह लवली को मिली नई जिम्मेदारी दिल्ली कांग्रेस के

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली  :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें दिल्ली के कई नेता भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली के अंतरिम प्रभारी से पूर्ण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को राजस्थान का प्रभारी पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा नया नाम देवेंद्र यादव का सामने आया है। अभी तक राजस्थान के सह-प्रभारी रहे देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) को अब उत्तराखंड का प्रभारी घोषित किया गया है।

इसी के साथ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली में सह-प्रभारी का पद खाली हो गया है। कुलजीत सिंह नागरा अभी तक दिल्ली के सह प्रभारी थे, लेकिन अब उन्हें सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्ति किया गया है।गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा, लुजिन्हो फलेरो को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इसी कड़ी में आशा कुमारी, अनुग्रह नारायण सिंह, आशा कुमारी, गौरव गोगोई और रामचंद खूंटिया से भी प्रदेश प्रभार वापस ले लिया गया है।

बदलाव की कड़ी में मोती लाल वोरा जैसे वरिष्ठ और परिवार के भरोसेमंद व्यक्ति से संगठन के प्रशासन की जिम्मेदारी लेकर यह जिम्मेरारी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को दी गई। मोतीलाल वोरा से जिम्मेदारी लेने के पीछे एकमात्र वजह उनकी बढ़ती उम्र और सेहत को बताया जा रहा है।बदलाव के तहत अहमद पटेल, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासिनक, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला को रखा गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुए बदलाव ने राहुल गांधी के कमान लेने की संभावना को पुख्ता किया है। माना जा रहा है कि ये तमाम बदलाव राहुल गांधी को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। 

इन्हें मिला राज्य प्रभार

रजनी पाटिल, पीएम पुनिया, आरपीएम सिंह, शक्ति सिह गोहिल, राजीव सातव, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, दिनेश गुंडूराव, माणिकम टैगोर, चेल्ला कुमार, एच के पाटिल, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल, मनीष चतरथ, भक्त चरणदास और कुलजीत नागरा।

2 big leaders Devendra Yadav and Arvind Singh Lovely got new responsibility of Delhi Congress Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

दिल्ली होटल अग्निकांड का नया वीडियो वायरल, बचाओ-बचाओ’ की चीखों से गूंजा हौज रानी

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.