नई दिल्ली : दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लगने की सूचना है। दमकल की 9 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इंद्रलोक के शाहजादा बाग इलाके में शनिवार सुबह प्लास्टिक फैक्टरी की बहुमंजिला इलाके में आग लग गई।

सूचना पर पहुंची 9 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इसी के साथ आग लगने की वजह का भी पता नहीं चला है।
