भारतीय कंपनियां अपनी आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने और विकास के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए उसमें बड़े बदलाव कर रही हैं। इसके तहत आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाना, रणनीतिक रूप से इन्वेंट्री बढ़ाना और डिजिटल तकनीक अपनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। डीपी वर्ल्ड की ग्लोबल ट्रेड ऑब्जर्वेटरी के नवीनतम शोध में यह बात सामने आई है। सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स से जुड़े 451 सीनियर एक्जीक्यूटिव्स पर किए गए सर्वे के आधार पर इंडिया कंट्री रिपोर्ट 2026 को तैयार किया गया है। रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि भारतीय कंपनियां अपने वैश्विक समकक्षों की तुलना में आपूर्ति…
