भिवानी में एक विवाहिता ने दहेज की मांग से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था कि कोई अच्छा रिश्ता देख लेना, मैं ये दुनियां छोड़कर जा रही हूं।दरअसल कल भिवानी के सेक्टर 13 निवासी महिला का शव लेकर उसका पिता लघु सचिवालय पहुंचा था। शव को जैसे ही सचिवालय के बाहर लाया गया तो अफरातफरी मच गई। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मृतका 24 वर्षीय नीकू की शादी 14 नवंबर 2019 को भिवानी के सेक्टर 13 निवासी कमल के साथ की थी। आरोप…
Author: faridabadnews24
दूध सिर्फ सेहत के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि हिंदू धर्म के कई धार्मिक रीति रिवाज का भी वह हिस्सा है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक में दूध का विशेष प्रयोग होता है। मान्यता है कि शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करने से आपकी सभी इस्छाओं की पूर्ति होती है. सोमवार के दिन दूध का दान करने से चन्द्रमा मजबूत होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवजी ने चंद्र को अपने मस्तष्क पर धारण किया है। मान्यता है कि शिव की पूजा-अर्चना के बाद दूध का दान करना भी बेहद शुभ होता है। इस बात का सदा ध्यान रखें कि…
फरीदाबाद में 30 जुलाई को सोने की कीमत 49,400.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 69,780.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 49,400.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 45,283.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 720.0 रुपये अधिक रहा। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 69,780.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 67,930.0 रुपये थी।गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस…
केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी गारंटी बिल पास करवाने की मांग को लेकर पिछले 8 माह से चल रहे किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए किसान आगामी 5 सितंबर को यूपी के मुज्जफरनगर में एक महापंचायत करेंगे। इसके लिए आंदोलनकारी किसानों ने गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। किसान आंदोलन चलते-चलते 8 माह से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान अलग-अलग तरीकों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बात रख रहें हैं। सरकार द्वारा किसानों की बातें…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर जी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ जी को नेहरू कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों से दस्तावेज के नाम पर ली जा रही फीस के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जिला मिडिया प्रभारी रवि पाण्डेय ने कहा एमडीयू यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों से Cr के नाम पर ₹5000 एवं डॉक्यूमेंट के नाम पर ₹3000 विद्यार्थीयों से 8000 रुपए लिए जा रहे हैं कॉलेज में विद्यार्थियों की 1 वर्ष के फीस से भी ज्यादा फाइन लगाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं…
प्यार में कपल के बीच रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है। हालांकि, अगर रिश्ता नया हो, तब मनाने वाले के लिए ये सोचना मुश्किल हो जाता है कि वो ऐसा क्या करे कि सामने वाले का गुस्सा झट से चला जाए। खासतौर पर बॉयफ्रेंड्स को इसमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है, क्योंकि वे इसे लेकर काफी ज्यादा सेंसेटिव होते हैं और आधे समय तो ये ही सोचते रह जाते हैं कि कहीं वे कुछ ऐसा न कर दें कि गुस्सा कम होने की जगह और बढ़ जाए। ऐसा कुछ आपके साथ न हो, इसलिए हम बता रहे हैं जीएफ को…
जहरीली शराब कांड के बाद आबकारी विभाग शराब बिक्री की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। दिल्ली की तर्ज पर पूरे प्रदेश में आबकारी की दुकानों पर पीओएस मशीनों के जरिये शराब की बिक्री होगी। मसलन, अगर कोई एक बोतल शराब लेता है तो उक्त बोतल पर बार कोड स्कैनर होगा, जिसे दुकानदार पीओएस मशीन से स्कैन करेगा। स्कैन के बाद प्रिंटर से एक बिल निकलेगा। इस बिल में शराब के निर्माण स्थल, सरकारी गोदाम से आवंटन का विवरण, फुटकर विक्रेता आदि की जानकारी होगी। बिना स्कैन बिक्री करने पर शराब के स्टॉक/बिक्री का मिलान गड़बड़ा जाएगा। ऐसे…
जिन लोगों ने पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं ली है उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से कॉल करके टीकाकरण केंद्र पर बुलाया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिया है। वे स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि डीएम व्यापारिक संगठनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठकें कर वैक्सीनेशन में उनका सहयोग लें। इस दौरान बताया गया कि अगस्त के लिए…
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है। परन्तु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में इसे 2025 तक ही पूरी तरह से लागू करने की मंशा जाहिर की है।इसके अलावा, कॉलेजों में एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में लागू करने के बारे में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और इसके क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी बनाई गई है। श्री कंवरपाल आज यहां सरकारी और सहायता-प्राप्त कॉलेजों के टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टॉफ से जुड़े विभिन्न संगठनों से बातचीत के बाद मीडियाकर्मियों से बात…
पूर्वी जिले के न्यू अशोक नगर में दो महीने पहले रोडरेज के दौरान हुई बहस में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने साथियों संग एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे अगवा कर लिया। युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव मुरादनगर स्थित गंगनहर में ठिकाने भी लगा दिया। उधर, परिजन बेटे की तलाश में पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच करवाई। इसके बाद हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पुलिस ने पांडव नगर थाने में तैनात आरोपी सिपाही मोनू सिरोही और इसके दोस्त…
