फरीदाबाद : शिक्षा निदेशक पंचकूला द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र को अपने हित में मानकर स्कूल प्रबंधक पेरेंट्स पर दवाब डालकर एनुअल चार्ज जमा कराने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने इस बारे में शिक्षा निदेशक जे. गणेशन को पत्र लिखकर दोषी स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और ट्यूशन फीस,एनुअल चार्ज व अन्य फंडों को लेकर स्पष्ट आर्डर निकालने की मांग की है। पत्र की प्रति उचित कार्रवाई हुई चेयरमैन एफएफआरसी व जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा व प्रदेश महासचिव कैलाश…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : मानव रचना डेंटल कॉलेज में बीडीएस 2021-25 सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया। फ्रेशर्स बैच 3-दिन के कार्यक्रम और एक सफेद कोट समारोह के साथ अपनी यात्रा शुरू करेंगे । इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पदम श्री (डॉ.) महेश वर्मा, वीसी, गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्त यूनिवर्सिटी शामिल हुए। मानव रचना शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष अमित भल्ला, डॉ. संजय श्रीवास्तव, और (वीसी श्री सरकार तलवार, निर्देशक, खेल, मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉ. अरुणदीप सिंह, डॉ. आशिम अग्रवाल (वाइस प्रिंसिपल) और अन्य संयोजक शामिल थे। इस अवसर पर के वरिष्ठ सदस्य, छात्र और उनके माता-पिता…
फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के लिबरल आर्ट्स एवं मीडिया स्टडीज विभाग द्वारा ट्रांसमीडिया स्टोरीटेलिंग पर आयोजित मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम आज प्रारंभ हो गया। इस सम्मेलन में शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। सत्र में आल इंडिया रेडियो के सहायक निदेशक जैनेंद्र सिंह तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से प्रोफेसर प्रसन्नशु जैन मुख्य वक्ता रहे। सत्र में कुलसचिव डा. एस. के. गर्ग तथा विभागाध्यक्ष प्रो. डा. अतुल मिश्रा भी उपस्थित थे।…
फरीदाबाद : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि विधेयकों के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार सोमवार को सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में 52 पालों के अध्यक्ष अरूण जैलदार ने शिरकत करके राजा बल्लू की नगरी से तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने तक किसान आंदोलन के जारी रखने का आह्वान किया। सम्मेलन में बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के सैकड़ों किसानों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं…
इंडियन बैंक द्वारा आज अर्ली मॉर्निंग रिकवरी ड्राइव का आयोजन किया गया, जो आगामी 12 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी, सेहतपुर, ओल्ड फरीदाबाद व पलवल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसके तहत ऋण प्राप्तकर्ताओं के प्रतिष्ठिानों पर जाकर उनसे लोन को समय पर जमा कराकर सहयोग करने की अपील की ताकि उन्हें भविष्य में भी बैंक से ऋण की सुविधा मिलती रहे और वे डिफाल्टर होने से बच सकें। फरीदाबाद व पलवल जिलों में चलाये गये इस अभियान में इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख दिल्ली साउथ श्री हिमांशु कंसल की देखरेख में मंडलीय कार्यालय दिल्ली…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पार्काे में सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने डी प्लान के तहत एक करोड़ 25 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। इसके तहत पार्काे के बेहतर रखरखाव के साथ-साथ वहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी कड़ी में जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर, शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा द्वारा आज सेक्टर 15ए स्थित जिमखाना क्लब के पीछे आरडब्ल्यूए पार्क में पैदल इंटरलॉकिंग टाइल के ट्रैक का उद्घाटन स्थानीय बुजुर्ग से नारियल फुड़वाकर किया। जजपा नेताओं ने बताया कि लगभग 10 लाख की लागत से इस पार्क…
फरीदाबाद : देशभर में चलाए जा रहे कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को एफआरयू- 1 सेक्टर 30, नजदीक पुलिस लाइन में अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य एवं गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने विधिवत रूप से की। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, उपायुक्त यशपाल, सीएमओ रणदीप सिंह पूनिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रमेश कुमार, डॉ राजेश श्योकंद ,डॉ ज्योति शर्मा , डॉ सविता यादव सहित संबंधित विभागों के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि…
फरीदाबाद : 1857 की क्रांति की याद में वीर जवानों की बहादुरी एवं शहादत को नमन करने के लिए हरियाणा राज्य के अंबाला शहर में 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ रूपए की लागत से भव्य और विशाल स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए आमजन से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास उनके पूर्वजों की धरोहर के रूप में 1857 की क्रांति से संबंधित कोई भी वस्तु जैसे राइफल, बंदूक, पिस्टल, बंदूक की गोली(मस्कट कार्टरिज), वर्दी, तलवार, चाकू, बैज, मेडल, दस्तावेज, 1857 की क्रांति…
फरीदाबाद : भारतीय सेना द्वारा फरीदाबाद के सेञ्चटर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित की जा रही भर्ती के लिए सोमवार को पहले दिन 1100 युवा दौड़ टेस्ट में शामिल हुए। इनमें से 250 युवाओं ने दौड़ टेस्ट पास किया। इस तरह से प्रतिदिन आने वाले युवाओं के लिए पहले दिन दौड़ और उसके बाद हाईट-वजन व अन्य प्रकियाएं पूरी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूर्ण होगी। भर्ती को लेकर सेना के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक सहयोग दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के प्रबंध भी चाक-चौबंद किए गए हैं।
फरीदाबाद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव मच्छगर में महिला संगोष्ठी महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डब्ल्यू सीडीपीओ शकुंतला रखेजा ने की। गांव के पूर्व सरपंच माया देवी ने महिला गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। महिला गोष्ठी में विभिन्न प्रकार के 20 व्यंजनों की रेसेपी प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। डब्लुसीडीपीओसीडीपीओ शकुंतला रखेजा ने गोष्टी में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह गोष्टी उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देशानुसार एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की गई है। इस गोष्ठी…
