Government news: महिला सम्मान बचत योजना 2023 महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई गई एक विशेष योजना है। यह एक जमा योजना है जिसमें महिलाओं को बहुत अच्छा ब्याज दिया जाता है। MSSC में दो साल तक पैसा जमा करना होता है. दो साल के बाद आपको पूरी रकम ब्याज और मूलधन के साथ वापस मिल जाती है। फिलहाल इस स्कीम पर ब्याज 7.5 फीसदी है. ऐसे में अगर आप इस सरकारी योजना में 50,000 रुपये, 1,00,000 रुपये और 2,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा? यहां जानिए कैलकुलेशन. लोग मदद छोड़ कार से लूटने लगे…
Author: faridabadnews24
Metro Rail Recruitment 2023: महाराष्ट्र मेट्रो रेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 134 अपरेंटिस के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – mahametro.org पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन वैकेंसी के लिए चयन प्रक्रिया एक मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के माध्यम से की जाएगी. आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और शैक्षणिक योग्यता जैसी डिटेल यहां चेक कर सकते हैं. Maharashtra Metro…
बरसात के बाद डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, अब एक ऐसा मामला आया है जो कि आपको परेशान कर देगा। दरअसल, अब डेंगू का सबसे दुर्लभ और खतरनाक रूप सामने आया है जो कि हजारों में से किसी एक व्यक्ति में ही देखा जाता है। इसमें डेंगू का वायरस ब्रेन तक पहुंच जाता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़े इनके लक्षण नजर आते हैं। दरअसल, इस बीमारी का नाम डेंगू इंसेफेलाइटिस (Dengue encephalitis) है। हैदराबाद में इसके दो मामले सामने आए हैं जिसमें एक अस्पताल की जूनियर डॉक्टर में इसके लक्षण मिले हैं। तो, दूसरा…
फरीदाबाद: हरियाणा दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को डिस्कवरी फाउंडेशन के बैनर तले हरियाणा रत्न अवार्ड से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रमुखों को नवाजा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़खल क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के मीडिय़ा एडवाईजर राजीव जेटली, नंगला मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी मौजूद रहे। इस अवसर पर डिस्कवरी फाउण्डेशन के चेयरमैन मामेन्द्र कुमार व विशेष सहयोगी राकेश भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, बुक्के…
फरीदाबाद: सरकार के आदेश व पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे के कारोबार में लंबे समय से संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों हरिओम तथा रजिया को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज गया है। पिट यानी पीआईटी (प्रिवेंशन ऑफ़ इलिसिट ट्रैफकिंग) एनडीपीएस एक्ट 1988 उन गंभीर नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों पर लगाया जाता है जो लगातार उस अपराध में शामिल पाए जाते हैं. यह उन अपराधियों के खिलाफ लगाया जाता है जिनका जेल में बंद किया जाना बेहद जरूरी हो जाता है।…
1 अप्रैल 2016 को बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने शराबबंदी का कानून लागू किया था। लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए सरकार ने इस कानून को लागू किया लेकिन कुछ-कुछ समय पर शराब के खेप पकड़े जाने की खबरें आती रही हैं। इतना ही नहीं कई बार आपने ऐसी खबरें भी पढ़ी होंगी जिसमें जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई। इन खबरों ने हमेशा से ही बिहार सरकार और पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाया है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गया का वीडियो वायरल …
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उन सफाई कर्मचारियों को बधाई दी जिनकी नौकरी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा नियमित कर दी गई है और कहा कि सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। सीएम केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने दिल्ली के सफाई कर्मचारियों से किया वादा पूरा किया। हमने नगर निगम में 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। सभी को बहुत-बहुत बधाई।” हमने अपना वादा पूरा किया सीएम केजरीवाल ने कहा, “कल नगर निगम सदन की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली के 5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी देते हुए एक प्रस्ताव…
फरीदाबाद के सेक्टर- 12 में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चैंबर के आगे खाली जगह घेरने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने वकीलों पर सरकारी जगह पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहीं, वकीलों का कहना है कि इस जगह पर उनका हक है और इसी वजह से वह लोग चैंबर का निर्माण करा रहे हैं। विवाद के बाद पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। NEWS SOURCE : jagran
Seema Haider-Sachin Love Story: पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी के पास आई सीमा हैदर पहला करवा चौथ मनाने में जोर शोर से जुटी हैं. सचिन की लंबी उम्र के लिए सीमा ने करवा चौथ का व्रत रखा है. दूसरी तरफ अपने पति और बच्चो को छोड़ फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची अंजू के भारत आने के चर्चा हैं. सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर रहा है कि वह सनातनी धर्म के रीति-रिवाज के मुताबिक करवा चौथ का व्रत रखेगी. सीमा ने यह भी बताया कि पहले करवा चौथ के लिए वकील एपी सिंह की मां ने लहंगा, पूजन- सामग्री…
मां को भगवान दर्जा दिया जाता है लेकिन एक बेटे ने अपनी उसी भगवान जैसी मां की इज्जत को तार-तार कर दिया। मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 26 अक्टूबर को मुल्की तालुखाड़ के कोंडेला गांव में हुई और तब सामने आई जब पड़ोसियों ने तीन दिन बाद पीड़ित के घर से आ रही दुर्गंध को महसूस किया। इसके बाद पड़ोसियों ने…
