फरीदाबाद: जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मणिपुर में पढ़ाई करने गए 3 छात्रों को बुधवार को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मणिपुर में हिंसा फैलने के बाद वहां पर पढ़ाई करने के लिए गए हरियाणा के विद्यार्थियों को सकुशल वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थान से लेकर हवाई जहाज में बैठने और दिल्ली में उतरने तक और इनके घर पहुंचने तक प्रशासन निरंतर इनके संपर्क में है। उन्होंने बताया कि आज नायाब तहसीलदार जय प्रकाश की देखरेख में फरीदाबाद…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद फरीदाबाद में पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता कृष्ण जाखड़ को फरीदाबाद जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। मंगलवार को सेक्टर 14 उनके निवास पर जिला अध्यक्ष बनने के बाद जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता तिगांव विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी उमेश भाटी अपनी टीम के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ को बधाई देने पहुंचे। उमेश भाटी…
फरीदाबाद : भारतीय कम्पनी सचिव संसथान की फरीदाबाद चैप्टर द्वारा एक सेमीनार का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। इसमें बिजनेस रिस्पोंसिबिलिटी एण्ड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग, सीएसआर फंड एवं संस्थानों में यौन रोकथाम सम्बंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सीएस सारिका गोसाई ने बिजनेस रिस्पोंसिबिलिटी एण्ड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष होता है रिस्पोंसिबिलिटी। जब तक आप कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे, बिजनेस की सफलता सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके साथ-साथ उन्होंने सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग को भी महत्वपूर्ण बताते हुए इसे भविष्य के लिए अहम बताया।…
महंगी हुई शराब थोड़ी-थोड़ी पिया करो…पंकज उधास का यह गाना आप सभी ने सुना होगा। ऐसा लगता है बदलते दौर के साथ यह गाना पीछे छूट गया है। शराब महंगी होने के बावजूद लोग छक कर पी रहे हैं। इसके चलते देश में रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई है। एक्साइज डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2023 में 40 करोड़ दारू की पेटी की बिक्री हुई। अगर बोतल में देखें तो 475 करोड़ (4,750,000,000) बोतल (750 एमएल) की बिक्री हुई। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले शराब की बिक्री में करीब 12 फीसदी का उछाल है। पिछले वित्त वर्ष में 3.95 करोड़ दारू…
Best Selling Car Brands: यह तो लगभग-लगभग सभी जानते होंगे कि मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और यह हर महीने सबसे ज़्यादा कारें बेचती है. बीते अप्रैल के महीने में भी मारुति सुज़ुकी ने सबसे ज़्यादा कारें बेची हैं. अप्रैल में इसने 1,37,320 यूनिट बेची हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर हुंडई रही है. लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि कार बिक्री के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली दोनों कंपनियों के बिक्री आंकड़ों में लगभग 90,000 यूनिट (87,619 यूनिट) का अंतर है, जो बहुत बड़ी संख्या है. हुंडई ने…
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पाकिस्तान रेंजर्स ने गिऱफ्तार किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के कोर्ट रूम से ही अरेस्ट किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने हंगामा किया तो उनकी भी सैनिकों से मारपीट हुई। इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना केस समेत कुल 114 मामले दर्ज हैं। उन पर लंबे समय से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और पुलिस उनके घर भी कई बार गई थी, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सका था। फिलहाल इमरान खान को अरेस्ट करके कहां ले…
Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी, लेकिन उससे पहले कांग्रेस मुसीबतों में फंस गई है। भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए कथित रूप से वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई कर्नाटक की “संप्रभुता” टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है।…
Kastbhanjan Hanuman Mandir: आज हम आपको कराने जा रहे हैं कष्टभंजन हनुमान मंदिर के दर्शन। हनुमान जी का ये सिद्ध मंदिर गुजरात के सांरगपुर में स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी के भक्त उन्हें दादा के नाम से भी पुकारते हैं। इस मंदिर को बजरंग बली के अत्यंत सिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन करने से शनिदेव की भी खास कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि शनि देव ने खुद हनुमान जी को वचन दिया था कि जो कोई भी हनुमान जी की भक्ति करेगा उस पर शनि…
Husband-Wife: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक यजमान को रामकथा करवाना महंगा पड़ गया. कथा करने आए कथावाचक का चेला ही पिछले महीने प्रेमजाल में फंसाकर उसकी पत्नी को लेकर भाग गया. इस कारण महिला का पति और उसका बच्चा दोनों परेशान हैं. पीड़ित पति ने एसपी से गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द घर लाया जाए. पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में कथावाचक के चेले द्वारा उसकी पत्नी को भगा लेने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कराई थी ,जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. लेकिन एक महीने बाद जब…
Sextortion: कमाई का शॉर्टकट युवाओं को अंधकार में ढकेल रहा है. इसका जीता-जागता उदाहरण ‘सेक्सटॉर्शन’ के बढ़ते मामले हैं. दिल्ली पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर ‘सेक्सटॉर्शन’ के चौंका देने वाले मामले का खुलासा किया है. आरोपी अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है. उसने लोगों की इज्जत से खिलवाड़ कर लाखों रुपये कमाए. आइये आपको बताते हैं इस युवा अपराधी की दंग कर देने वाली क्राइम हिस्ट्री के बारे में. दिल्ली पुलिस ने एक ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है और निजी बातचीत एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी…
