फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. गिरधारी लाल सचदेवा की पुण्य तिथि पर इस वर्ष स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, सिलाई मशीन वितरण, दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल व व्हील चेयर वितरित तथा रक्दान शिविर का आयोजन एलाईंस क्लब फरीदाबाद तथा एसएसबी अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस शिविर का शुभारंभ चेयरमैन विनोद सचदेवा, मैनेजर श्रीमती गीता सचदेवा ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर विशेष रूप से एसएसबी अस्पताल के ह्दय रोग विशेषज्ञ सिद्धार्थ बंसल तथा क्षेत्र के निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। शिविर में ह्दय रोग, हड्डी रोग,…
Author: faridabadnews24
कृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ की सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में विधायक जांगड़े ने साड़ी पहन रखी है जिसमें श्री कृष्ण का चित्र आंका हुआ है। श्री कृष्ण का चित्र साड़ी के ठीक नीचे के हिस्से में विधायक के पैरों के पास था। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने विधायक की इस तरह की साड़ी पहनकर आने पर निंदा की है। जिस पर यादव समाज ने आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक यादव ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है। उनका कहना है कि यादव कुल शिरोमणि…
DMRC Vacancy 2022: दिल्ली में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी है. डीएमआरसी ने अपने यहां अलग अलग पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. आप भी अगर इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं. इन पदों पर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स रेलवे और मेट्रो कोचों के लिए सभी निर्माण निरीक्षणों के प्रभारी होंगे. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 है. इन पदों पर मिलने…
फरीदाबाद : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस नेता बलजीत कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बीआर ओझा के सुपुत्र राजन ओझा, अनुज शर्मा एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, डा. सौरभ, विनोद कौशिक, बबलू कौशिक, आकाश पंडित, रंधावा फागना, अभिनाश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव…
फरीदाबाद : भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव में वृंदावन गार्डन के पास पीएनजी लाइन डालने के काम की शुरुआत करवाई। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से नारियल फुड़वाया। विधायक राजेश नागर ने कहा कि ईंधन और ऊर्जा के परंपरागत साधन सीमित हो चले हैं इसलिए आने वाले समय में वैकल्पिक ईंधन ही हमारे काम आएगा। उन्होंने कहा कि आज जैसे सीएनजी ने वाहन ईंधन में अपना स्थान बना लिया है वैसे ही कल एलपीजी का स्थान पीएनजी ले लेगी। एक तो नए वैकल्पिक ईंधन प्रदूषणरहित हैं वहीं प्रचुरता से उपलब्ध हैं। इस कारण से हमें इनका इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने…
फरीदाबाद : नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, अनुराग ढांडा एवं संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर आ रहे हैं। बैठक को निगम चुनावों की समीक्षा बैठक या तैयारी के रूप में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वार्ड में तैयारी करने वाले प्रत्याशियों की भी ऑब्जर्वेशन इस बैठक में की जाएगी। इसको लेकर दिल्ली से कुछ महिला पदाधिकारी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के गुडग़ांव बडख़ल रोड स्थित कार्यालय पर पहुंची और…
फरीदाबाद : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व शादी समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें श्री गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 13 नवम्बर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 21 वर्षों से परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र…
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। हार्ट आटैक के चलते हाल ही में राजू श्रीवास्तव को इलाज दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां दिन- ब -दिन उनकी हालत बिगड़ती गई और अब डाॅक्टरों का कहना है कि उनका ब्रेन डेड हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी जिदंगी के लिए दुआएं कर रहे है। इस बीच, राजू श्रीवास्तव की निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं जिस पर राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने…
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कई घंटों की तलाशी के बाद एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया तथा उसने कुछ फाइल भी अपने कब्जे में ले लीं। वहीं आज शनिवार को एक बार फिर से सिसोदिया ने सरकार पर हमला बोला। सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल मैं बिन बुलाए, अनचाहे मेहमानों के बीच था, जिनके बीच रहना कोई पसंद नहीं…
फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने जन्माष्टमी के मौके पर एनआईटी विधानसभा के मदिंरो में दर्शन किए। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एनआईटी विधानसभा के मदिंरो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा जी के दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। भगवान श्री कृष्ण को सूखे मेवे और पंजीरी का भोग लगाया गया। मंदिर में भगवान कान्हा के दर्शनों और उनके झूले झूलाने के लिए लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। इसके…
